Bigg Boss 19: दो पैसे की फ्लॉप एक्ट्रेस, बिग बॉस 19 में कुनिका पर फरहाना भट्ट की टिप्पणी से मचा बवाल

Farhana Bhatt ने बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका को 'फ्लॉप एक्ट्रेस' कह दिया। फरहाना के ऐसे बर्ताव की हर तरफ आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग फरहाना भट्ट के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।
Bigg Boss 19: दो पैसे की फ्लॉप एक्ट्रेस, बिग बॉस 19 में कुनिका पर फरहाना भट्ट की टिप्पणी से मचा बवाल
बिग बॉस 19: कुनिका सदानंद से भिड़ीं फरहाना, दिया 'फ्लॉप अभिनेत्री' का तमगा
Published on
Updated on

StartFragment

Kunickaa And Farhana Fight: रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स पर प्रतिदिन प्रसारित हो रहा है। शो में रोजाना कंटेस्टेंट के बीच तकरार देखने को मिलती है। ऐसे में जब माहौल गर्म हो जाता है तो कुछ कंटेस्टेंट सीमा लांघ कर दूसरे के बारे में कुछ भी अनाप-सनाप बोल जाते हैं।

ऐसा ही इसके लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला। वेटरन एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने दो पैसे की फ्लॉप एक्ट्रेस कह दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग फरहाना की आलोचना कर रहे हैं।

जीशान और नीलम कर रहे थे बहस 

दरअसल, बिग बॉस के घर में जीशान कादरी और दूसरे कंटेस्टेंट मिलकर नीलम गिरी के साथ बहस कर रहे थे। इसमें फरहाना भी कूद पड़ीं। नीलम ने उनको नजरअंदाज किया तो उनसे उलझ पड़ीं। उन्हें दो पैसे की लड़की कह दिया। इसके बाद जो हुआ वो किसी जंग से कम नहीं था। नीलम उन पर चिल्लाईं और कुनिका भी इसका हिस्सा बन गईं। दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी फरहाना का ये कमेंट पसंद नहीं आया।

सोच समझ कर बोलने की नसीहत 

कुनिका सदानंद ने फरहाना को सोच समझकर बोलने की हिदायत दी। उन्होंने बड़ी होने के नाते उन्हें डांटा भी। मगर फरहाना कुछ अलग ही मूड में थीं। उन्होंने कुनिका को भी खरी-खरी सुना दी। फरहाना कुनिका को भला-बुरा कहने लगी।

फरहाना ने कुनिका को बताया 'फ्लॉप एक्ट्रेस' 

बातों-बातों में फरहाना ने कुनिका को 'फ्लॉप एक्ट्रेस' तक कह दिया। इसके बाद यह भी कहा कि उनके बच्चों को कुनिका को देखकर शर्म आ रही होगी कि वो नेशनल टीवी पर कैसा बर्ताव कर रही हैं।   

हर तरफ फरहाना की आलोचना हो रही है

बिग बॉस के घर में ही नहीं, फरहाना के ऐसे बर्ताव की हर तरफ आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग फरहाना भट्ट के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर रोज प्रसारित हो रहा है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसे रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com