बिग बॉस 19: मालती चाहर ने को-कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'वह एडल्ट टॉयज बेचती है' 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: 'पेटीकोट पहना है और ब्लाउज नहीं है', मालती चाहर ने खोले तान्या के राज

Malti Chahar On Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में मालती ने तान्या मित्तल पर 'एडल्ट टॉयज बेचने' का गंभीर आरोप लगाया। तान्या के साड़ी और मिनी स्कर्ट वाले वीडियो पर भी खुलासा किया, जिससे मालती ट्रोल हुई।

अनिल सिंह

StartFragment

Malti Chahar Tanya Mittal Controversy: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स के बीच महासंग्राम देखने को मिल रहा है। फरहाना भट्ट के हंगामे के बाद अब घर में एक नया ड्रामा शुरू हो गया है। को-कंटेस्टेंट मालती चाहर (Malti Chahar) ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे घर का माहौल गरमा गया है। मालती ने तान्या पर न सिर्फ गंभीर आरोप लगाए हैं बल्कि उनके 'संस्कारी' रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं।

बिग बॉस से जुड़े पेजेस के मुताबिक, तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच बड़ी लड़ाई होने वाली है। लड़ाई के बाद मालती ने तान्या पर सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह एडल्ट टॉयज बेचती हैं और उनका यह एक बिजनेस है। इस खुलासे ने सभी घरवालों के होश उड़ा दिए हैं।

मालती ने खोले तान्या के 'राज'

एक नए प्रोमो में मालती चाहर को अभिषेक बजाज समेत बाकी घरवालों के सामने तान्या मित्तल के राज खोलते हुए दिखाया गया है। डेन्यूब में बैठकर मालती ने कहा कि तान्या बहुत सती सावित्री बनती हैं, लेकिन वह असल में ऐसी नहीं हैं। अभिषेक के यह कहने पर कि तान्या साड़ी पहनती हैं और बहुत संस्कारी हैं, मालती ने तंज कसा।

तान्या के वीडियो पर मालती का बयान

मालती ने तान्या की 'दोहरी जिंदगी' पर टिप्पणी करते हुए कहा, "तुम्हें सिर्फ एक साइड पता है। दूसरी साइड नहीं पता है। वह जिस तरह से खुद को दिखाती है, असल में वह इससे बिल्कुल अलग है।" मालती ने आगे कहा कि तान्या के मिनी स्कर्ट्स में भी वीडियो हैं। उन्होंने हालिया रील्स का जिक्र किया, जिसमें 'पेटीकोट पहना है, बैक है इसकी और कोई ब्लाउज नहीं है'। मालती ने कहा, 'समझ आ रहा है कि वह प्लेयर है और मीम मटेरियल क्यों है, कहती कुछ और है और है कुछ और।'

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

मालती चाहर के तान्या मित्तल को लेकर इस तरह के निजी और कैरेक्टर को जज करने वाले बयान देने के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि मालती 'कैरेक्टर असैसिनेशन' कर रही हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स तान्या का बचाव करते हुए सफाई दे रहे हैं कि उनके पुराने साड़ी वाले वीडियो उनकी स्प्रीचुअल जर्नी शुरू होने से पहले के हैं।

EndFragment

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें