अमाल मलिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘मैं और वो सिर्फ दोस्त हैं’ बिग बॉस 19 के बाद अमाल मलिक ने तान्या संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Amaal Mallik Interview: हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट अमाल मलिक ने शो के बाद अपनी जर्नी, तान्या मित्तल संग रिश्ते और घर में हुए पछतावे पर खुलकर बात की है।

स्नेहा मौर्या

Amaal Mallik Share Bigg Boss 19 Journey: बिग बॉस 19 का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स अब भी चर्चा में बने हुए हैं। शो के फाइनलिस्ट रहे सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में आईएएनएस से बातचीत में बिग बॉस हाउस के अपने अनुभव, रिश्तों और इमोशनल पलों पर खुलकर बात की। खासतौर पर उन्होंने तान्या मित्तल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर भी साफ शब्दों में जवाब दिया।

अमाल मलिक ने स्पष्ट किया कि वह और तान्या सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि शो के दौरान उनके बीच दोस्ती जरूर बनी, लेकिन उससे ज्यादा कुछ भी नहीं था। अमाल के मुताबिक, अगर भविष्य में तान्या के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो वह उस पर जरूर विचार करेंगे।

अमाल ने बिग बॉस 19 में जाने का क्यों लिया फैसला?

बिग बॉस 19 जॉइन करने के फैसले पर बात करते हुए अमाल ने बताया कि उन्हें यह शो पहले भी कई बार ऑफर हुआ था, लेकिन तब वह मानसिक रूप से अच्छे दौर से नहीं गुजर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में रहने के दौरान भी उनके गाने रिलीज होते रहे। दोबारा शो का ऑफर मिलने पर उनके मैनेजर ने उन्हें इसे करने की सलाह दी, ताकि लोग अमाल मलिक को सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए नहीं, बल्कि करीब से जान सकें।

पछतावे वाला पल भी कंटेस्टेंट ने किया याद

शो के दौरान किसी गलती या पछतावे को लेकर पूछे गए सवाल पर अमाल ने एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने स्वीकार किया कि फरहाना भट्ट के साथ हुई एक बहस में उन्होंने गलत रिएक्शन दिया था। प्लेट तोड़ने और कड़वी बातें कहने को लेकर उन्होंने माफी भी मांगी और कहा कि घर का माहौल इंसान को बिना सोचे समझे रिएक्ट करने पर मजबूर कर देता है।

अमाल ने बताया कि शो में उनकी असली दोस्ती सिर्फ ईशान, बसीर और शहबाज से हुई। इनके अलावा किसी और से उनका गहरा जुड़ाव नहीं रहा। उनके मुताबिक, वह शो में सच्चे रिश्ते ढूंढने गए थे और उन्हें वो मिल गए।

सबसे इमोशनल पल का बताया अनुभव

शो के सबसे भावुक पल के बारे में बात करते हुए अमाल ने कहा कि उनके पिता और भाई का घर में आना उनके लिए बेहद मुश्किल और कमजोर करने वाला अनुभव था। इसके बाद उन्होंने खुद को ज्यादा कंट्रोल करना शुरू किया और अपनी इमेज को लेकर ज्यादा सचेत हो गए। साथ ही अमाल मलिक ने साफ कहा कि वह अपनी कहानी को बिना डर और झिझक के बताने में विश्वास रखते हैं। उनके मुताबिक, सच बोलना और खुद के प्रति ईमानदार रहना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी