टिकट टू फिनाले टास्क में मिला बिग बॉस 19 का पहला फाइनलिस्ट, बाकी कंटेस्टेंट्स में बढ़ी टेंशन

Bigg Boss 19 First Finalist: बिग बॉस 19 फिनाले के करीब है और शो को पहला फाइनलिस्ट मिला। टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच तीन राउंड की कड़ी टक्कर हुई।
Bigg Boss 19 first finalist was found in the Ticket to Finale task
टिकट टू फिनाले टास्क में मिला बिग बॉस 19 का पहला फाइनलिस्ट
Published on
Updated on

Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Finalist: बिग बॉस 19 अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले करीब आ रहा है, घर में प्रतिस्पर्धा और तनाव दोनों ही चरम पर पहुंच चुके हैं। इस समय घर में कुल आठ प्रतियोगी मौजूद हैं, लेकिन अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है क्योंकि शो को मिला है अपना पहला फाइनलिस्ट। टिकट टू फिनाले टास्क में चार दावेदारों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद गौरव खन्ना ने यह खास मौका हासिल कर लिया है।

टिकट टू फिनाले टास्क में शामिल होने वाले चार प्रतियोगी अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट थे। बिग बॉस की ओर से इस टास्क को तीन राउंड में विभाजित किया गया था, जहां हर राउंड की समय सीमा 20 मिनट तय की गई थी। सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने तरीके से टास्क को जीतने की कोशिश की, लेकिन हर राउंड के साथ मुकाबला और कड़ा होता गया।

पहले राउंड में आउट हो गईं फरहाना भट्ट

पहले राउंड में फरहाना भट्ट आउट हो गईं, जिससे टास्क तीन दावेदारों के बीच सीमित हो गया। दूसरा राउंड और भी चुनौतीपूर्ण रहा और इस बार प्रणीत मोरे को खेल से बाहर होना पड़ा। अंतिम राउंड तक टक्कर पहुंची गौरव खन्ना और अशनूर कौर के बीच, जहां दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। लेकिन आखिर में अशनूर बाहर हो गईं और गौरव खन्ना ने जीत दर्ज कर ली, जिससे वे सीधे फिनाले में पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए।

गौरव खन्ना ने दर्ज की जीत

गौरव की जीत से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। अब बची हुई सात प्रतियोगियों फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर पर फिनाले का दबाव और बढ़ गया है। दर्शकों के बीच अब यह उत्सुकता है कि अगला फाइनलिस्ट कौन होगा और कौन इस रेस से बाहर हो जाएगा। बिग बॉस 19 का फिनाले हर गुजरते दिन के साथ और रोमांचक होता जा रहा है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और भी बड़े ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com