अशनीर ग्रोवर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अशनीर ग्रोवर ने बताया भारतपे विवाद से उबरने की कहानी, रियलिटी शो होस्टिंग का किया खुलासा

Ashneer Grover BharatPe Controversy: अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर के सबसे कठिन दौर और भारतपे विवाद के बाद की चुनौतियों के बारे में बात की। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

Ashneer Grover Rise and Fall: बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को होस्ट कर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के सबसे कठिन दौर और भारतपे विवाद के बाद की चुनौतियों को लेकर आईएएनएस से खुलकर बातचीत की। अशनीर ने बताया कि कैसे उन्होंने फर्जी आरोपों और अनावश्यक जांचों के बावजूद पूरी तरह बेदाग और मजबूत तरीके से बाहर निकलने में कामयाबी पाई।

अशनीर ग्रोवर ने कहा, “मुझे हमेशा अपनी सच्चाई का पता रहा है। बाकी लोग चाहे जो कहें, कहने दो। मैं कई मुश्किलों से गुजरा हूं। पुलिस जांच, फर्जी आरोप इन सबका सामना किया। लेकिन नतीजा यह है कि आज मैं पूरी तरह बेदाग हूं। मेरी कंपनी अब मुनाफे में है, मेरे निवेशकों का पैसा सुरक्षित है। यह मेरे लिए एक अग्नि परीक्षा थी, जिसका कोई कारण नहीं था, लेकिन बिना जले मैं इससे बाहर आ गया।”

अशनीर ग्रोवर पर पर लगे थे ये आरोप

अशनीर और उनके परिवार पर भारतपे कंपनी के फंड के दुरुपयोग का आरोप लगा था। इसमें फर्जी विक्रेताओं को भुगतान करने और इन्फ्लेटेड बिल प्रस्तुत करने का मामला शामिल था। 2022 में अशनीर ने भारतपे छोड़ दिया था और लंबी जांच का सामना किया। लेकिन सितंबर 2024 में मामला समझौते के जरिए सुलझ गया, जिसमें भारतपे और ग्रोवर ने सभी कानूनी कार्यवाही वापस लेने पर सहमति जताई। इस समझौते के बाद अशनीर ने कंपनी से अपने सभी संबंध खत्म कर लिए।

रियलिटी शो को होस्ट करने का क्या है कारण

इसके अलावा, अशनीर ने यह भी साझा किया कि क्यों उन्होंने ‘राइज एंड फॉल’ जैसे रियलिटी शो को होस्ट करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से रियलिटी टीवी का बड़ा फैन रहा हूं। इसका आकर्षण यह है कि यह दर्शकों को दिखाता है कि कैसे दो तरह के लोग, एक पासा गिराते हैं कि कुछ लोग पैसों से आगे बढ़ते हैं, जबकि दूसरों को बिल्कुल शुरुआत से संघर्ष करना पड़ता है। इसमें छुपाने की बात नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी से अपने अनुभव साझा किए जाते हैं।” बता दें, ‘राइज एंड फॉल’ अब अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हो रहा है, जबकि सोनी टीवी चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस