अरमान-अभिरा का फेक वीडियो वायरल 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अरमान-अभिरा का फेक वीडियो वायरल, भाईदूज की खुशियों के बीच पोद्दार हाउस में मचा बवाल

YRKKH Update: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भाईदूज के मौके पर पोद्दार हाउस में खुशियां लौटती हैं, लेकिन जल्द ही बड़ा बवाल मच जाता है। कावेरी पोद्दार तान्या और अभिरा को गिफ्ट देती है।

सोनाली झा

YRKKH Twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ हर एपिसोड के साथ दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। हाल ही में अरमान और अभिरा की शादी के बाद पोद्दार परिवार में फिर से खुशियां लौट आई थीं। सभी ने साथ मिलकर दीवाली मनाई और अब भाईदूज का त्यौहार भी पूरे परिवार के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच शो में एक बड़ा ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जो अरमान-अभिरा की जिंदगी को पूरी तरह हिला देगा।

शो के अपकमिंग एपिसोड में काजल अपने दोनों भाइयों संग भाईदूज मनाती नजर आएगी। वह दोनों के साथ मस्ती करती है, जिसे देखकर अरमान और अभिरा बेहद खुश होते हैं। पोद्दार परिवार में लंबे वक्त बाद यह प्यारा माहौल देखने को मिलेगा। लेकिन ये खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएगी। जहां पूरा परिवार त्योहार की खुशी मना रहा है, वहीं विद्या और तान्या अपनी परेशानियों में उलझी नजर आएंगी। अरमान को एहसास होगा कि परिवार में अब भी कुछ दूरियां बाकी हैं। वह फैसला करता है कि जल्द ही विद्या और तान्या को भी परिवार की खुशी में शामिल करेगा।

तान्या करेगी कावेरी पोद्दार से बद्तमीजी

कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आएगा जब कावेरी पोद्दार सबको तोहफे देगी। वह तान्या को 50 लाख की कार और अभिरा को जमीन का गिफ्ट देगी। ये देखकर संजय भड़क जाएगा और कावेरी से बहस करेगा। तभी तान्या गुस्से में तोहफे को ‘भीख’ कह देगी और कावेरी से जुबान लड़ाएगी। कावेरी पोद्दार तान्या को कड़ी फटकार लगाएगी।

वायरल वीडियो से हिल जाएगा अरमान-अभिरा का रिश्ता

बहस के बीच अचानक अरमान के फोन पर एक वीडियो आता है, जिसमें अरमान और अभिरा के प्राइवेट मोमेंट्स दिखाए जाते हैं। अरमान तुरंत समझ जाता है कि वीडियो फेक है, और वह अपने दोस्त की मदद से इसे हटवाने की कोशिश करता है। लेकिन जब अभिरा इस वीडियो को देखती है, तो उसके होश उड़ जाते हैं। वह घबरा जाती है और अरमान से तुरंत वीडियो डिलीट करने की बात करती है।

सोशल मीडिया पर फैलेगा वीडियो

अरमान का दोस्त वीडियो को कई प्लेटफॉर्म से हटाने की कोशिश करता है, लेकिन पूरी तरह डिलीट नहीं कर पाता। इससे अरमान और अभिरा दोनों बुरी तरह परेशान हो जाते हैं। आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि इस फेक वीडियो के चलते दोनों की जिंदगी में बड़ा तूफान और गलतफहमी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें