अरिजीत सिंह, नीना गुप्ता, श्रेया घोषाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Arijit Singh के रिटायरमेंट पर नीना गुप्ता हुईं इम्प्रेस, श्रेया घोषाल बोलीं- ये अंत नहीं, नई शुरुआत है...

Arijit Singh News: प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के अरिजीत सिंह के फैसले ने सबको चौंका दिया है। नीना गुप्ता और श्रेया घोषाल ने इसे साहसी कदम बताते हुए सिंगर की जमकर तारीफ की है।

स्नेहा मौर्या

Neena Gupta Reaction On Arijit Singh Retirement: मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान किया कि वे अब फिल्मों के लिए नए प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बनेंगे। उनके इस फैसले ने न सिर्फ फैंस को भावुक कर दिया, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी चर्चा तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स उनके समर्थन में सामने आए हैं।

नीना गुप्ता ने अरिजीत के रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन

बुधवार को दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अरिजीत के इस फैसले पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें यह सुनकर काफी हैरानी हुई, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह बेहद साहसिक निर्णय है। नीना ने कहा, “हम सब कई बार एक ही रट में फंस जाते हैं। ऐसे में खुद को तोड़कर कुछ नया सीखने की चाह रखना बहुत बड़ी बात होती है।”

‘मैं सिंगर से बहुत इम्प्रेस हूं’

नीना गुप्ता ने आगे कहा कि इस तरह का फैसला लेना आसान नहीं होता। उन्होंने माना कि फिल्मों में अरिजीत की आवाज को लोग जरूर मिस करेंगे, लेकिन यह भी संभव है कि वे किसी नए और अलग रूप में सामने आएं। नीना ने कहा कि “मैं उनसे बहुत इम्प्रेस हूं। यह खुद से ईमानदार होने का संकेत है।”

श्रेया घोषाल ने बताया नए दौर की शुरुआत

वहीं, बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शामिल श्रेया घोषाल ने भी अरिजीत सिंह के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उनके लिए एक नए रचनात्मक अध्याय की शुरुआत है। श्रेया ने कहा कि वह अरिजीत की आने वाली रचनाओं को सुनने और महसूस करने के लिए उत्साहित हैं।

‘इसे युग का अंत नहीं कहूंगी’

आपको बता दें कि श्रेया घोषाल ने साफ कहा कि वह इसे किसी युग का अंत नहीं मानतीं। उनके मुताबिक, अरिजीत जैसे कलाकार को सीमाओं या पारंपरिक ढांचे में बांधना सही नहीं है। उन्होंने सिंगर को आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दीं। हालांकि अरिजीत सिंह के इस फैसले से फैंस को झटका जरूर लगा है, लेकिन इंडस्ट्री मानती है कि उनका यह कदम संगीत को नए नजरिए से देखने और रचने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें