अनुपमा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आग की लपटों में फंसी प्रेरणा, अनुपमा ने दांव पर लगाई अपनी जान, बदले के खेल में रजनी की होगी जीत

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। रजनी ने बदले में चॉल में आग लगवा दी, जिसमें प्रेरणा फंस गई। बिना सोचे अनुपमा आग में कूद पड़ी। क्या दोनों बच पाएंगी।

सोनाली झा

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में कहानी अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, जिसने सभी को चौंका दिया है। रजनी का बदले का खेल अब सिर्फ साजिशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने सीधा जान लेने की हद तक कदम बढ़ा दिया है।

अब तक शो में दिखाया गया कि रजनी ने अनुपमा और पराग दोनों को धोखे में रखकर चॉल पर बुलडोजर चलवाने की तैयारी कर ली थी। उसका मकसद वहां अपना प्रोजेक्ट शुरू करना था, लेकिन अनुपमा ने मजबूती से इसका विरोध किया। जब पराग को रजनी की सच्चाई पता चली तो उसने भी प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। हालांकि इस फैसले की कीमत पराग को भारी पड़ती नजर आ रही है, क्योंकि उसने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना घर गिरवी रखा था, जो अब नीलामी के कगार पर है।

अनुपमा ने रजनी के खिलाफ किया जंग का ऐलान

घर के बदले पैसे देने वाले व्यक्ति ने पराग को सिर्फ दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इधर गौतम भी अपनी नई चाल चलने की तैयारी में है। वह पराग को धोखा देने की योजना बना रहा है और उसकी बातों में माही भी फंसती नजर आ रही है। दूसरी तरफ अनुपमा ने रजनी के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है, जिससे रजनी बुरी तरह बौखला गई है।

रजनी ने लिया पॉडकास्ट का सहारा

अपनी हार बर्दाश्त न कर पाने वाली रजनी ने अनुपमा की छवि खराब करने के लिए एक पॉडकास्ट का सहारा लिया। उसने अनुपमा के अतीत और भविष्य को तोड़-मरोड़कर पेश किया और जमकर मिर्च-मसाला लगाकर उसकी इज्जत उछालने की कोशिश की। रजनी की इस हरकत से परी, ईशानी और बाकी लोग गुस्से से भर जाते हैं। प्रेरणा अनुपमा से कहती है कि मीडिया को बुलाकर रजनी के सारे काले कारनामे उजागर कर दिए जाएं, लेकिन अनुपमा ऐसा करने से मना कर देती है।

प्रेरणा को बचाने के लिए आग में कूदी अनुपमा

अनुपमा की यह मजबूती रजनी को और ज्यादा परेशान कर देती है। जब वह मानसिक तौर पर अनुपमा को तोड़ नहीं पाती, तो वह सबसे खौफनाक कदम उठाती है। रजनी चॉल में आग लगवा देती है। अचानक लगी आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। इसी बीच राही बताती है कि प्रेरणा अभी भी चॉल के अंदर फंसी हुई है। बिना एक पल सोचे अनुपमा प्रेरणा को बचाने के लिए आग में कूद जाती है। आग की लपटों के बीच अनुपमा को अंदर जाता देख हर कोई सन्न रह जाता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें