ख्याति की चाल के बावजूद स्टेज पर चमकी अनुपमा 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: ख्याति की चाल के बावजूद स्टेज पर चमकी अनुपमा, देविका की बिगड़ी तबीयत

Anupama Upcoming Twist: ख्याति और वसुंधरा की साजिश के बावजूद अनुपमा स्टेज पर बेहतरीन डांस कर सबका दिल जीत लेती है। दूसरी ओर देविका की तबीयत बिगड़ जाती है और पता चलता है कि उसे कैंसर है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Update: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ इन दिनों दर्शकों को इमोशन्स और ड्रामे का भरपूर डोज दे रहा है। रूपाली गांगुली स्टारर इस शो में लगातार नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। जहां एक ओर अनुपमा स्टेज पर अपनी मेहनत और हिम्मत से सबका दिल जीत रही है, वहीं दूसरी ओर ख्याति और वसुंधरा की चालें कहानी को और रोमांचक बना रही हैं। आने वाले एपिसोड्स में शो अब तक का सबसे बड़ा ड्रामा पेश करने वाला है।

पिछले एपिसोड में देखा गया कि अनुपमा अंधेरे कमरे में फंस जाती है। ठीक समय पर पराग वहां पहुंचकर उसे बाहर निकालता है। लेकिन यही मदद अब पराग पर भारी पड़ने वाली है। ख्याति और वसुंधरा पराग पर गुस्सा निकालेंगी और उसके लिए मुसीबत खड़ी करेंगी। अनुपमा स्टेज पर जाने से पहले आंखों में आई ड्रॉप डालती है, लेकिन ख्याति ने उसमें छेड़छाड़ कर दी थी। जैसे ही अनुपमा आई ड्रॉप इस्तेमाल करती है, उसकी नजर धुंधली पड़ जाती है। इसके बावजूद अनुपमा हिम्मत नहीं हारती और स्टेज पर जाने का फैसला करती है।

राही करेगी अनुपमा को जलील

डांस शुरू होने से पहले राही खुद को मोटिवेट करती है और अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करती है। वह कहती है कि वह ही इस कॉम्पिटिशन की असली विनर बनेगी। वहीं, अनुपमा भगवान कृष्ण का नाम लेकर मंच पर उतरती है। डांस के दौरान अनुपमा शानदार परफॉर्मेंस देती है। इस बीच ख्याति के बैग से आई ड्रॉप की शीशी गिर जाती है, जिससे पराग को उस पर शक होने लगता है। हालांकि, ख्याति चालाकी से उसे बेवकूफ बनाने की कोशिश करती है। नजर न आने के बावजूद अनुपमा का डांस सभी को भावुक कर देता है।

देविका की तबीयत बिगड़ी

अनुपमा की जीत से तोषू परेशान हो जाता है, जबकि राही और ख्याति बुरी तरह भड़क जाती हैं। कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा की सबसे करीबी दोस्त देविका की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है। बाद में खुलासा होता है कि उसे कैंसर है। यह खबर सुनकर अनुपमा का दिल टूट जाता है और कहानी और ज्यादा इमोशनल हो जाती है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस से भरी कहानी देखने को मिलेगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें