अंकिता लोखंडे, विक्की जैन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे ने मां और विक्की के बर्थडे पर लुटाया प्यार, बताया डबल सेलिब्रेशन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज यानी 1 अगस्त को अपनी मां वंदना लोखंडे और पति विक्की जैन का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने दोनों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए डबल खुशी बताया है।

स्नेहा मौर्या

Ankita Lokhande Celebrate Vicky Jain and Mother Birthday: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं आज यानी 1 अगस्त का दिन एक्ट्रेस के लिए बेहद खास है। क्योंकि इस दिन उनकी दो सबसे प्यारी शख्सियत मां वंदना लोखंडे और पति विक्की जैन का जन्मदिन एक साथ पड़ता है। इस डबल सेलिब्रेशन को लेकर अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

दरअसल, अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी शादी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी मां और विक्की साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "आज खुश होने की दो वजह है।"

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन और मां पर लुटाया प्यार

इसके साथ ही अंकिता ने एक भावुक संदेश के जरिए मां और पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि "मेरे दिल के सबसे खास कोनों में बसे दो लोगों, मेरी मम्मा और मेरे विक्की को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मैं आप दोनों की हमेशा आभारी हूं।"

आपको बता दें कि अंकिता और विक्की जैन की शादी दिसंबर 2021 में मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में बड़ी धूमधाम से हुई थी। इस जोड़ी ने साथ में कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया है और अपने रिश्ते की झलक फैंस के साथ बांटी है।

बिग बॉस 17 में कपल की कैमिस्ट्री लोगों को आई थी खूब पंसद

बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के दौरान इनकी कैमिस्ट्री, लड़ाई-झगड़े और प्यार से भरी केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था। हाल ही में दोनों ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 2’ शो में भी साथ नजर आए। इस कुकिंग-कॉमेडी शो में उनके साथ कई पॉपुलर सितारे जैसे कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, निया शर्मा, एल्विश यादव, अली गोनी, रुबीना दिलैक, और कश्मीरा शाह भी शामिल हुए थे। शो की होस्ट भारती सिंह थीं, और जज की भूमिका निभाई शेफ हरपाल सिंह सोखी ने।

इसके अलावा के समापन के मौके पर अंकिता और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इस शो को अपने जीवन का नया परिवार बताया। अंकिता ने कहा कि उन्हें सह-कलाकारों से कई यादगार लम्हे मिले, जो हमेशा उनके दिल में रहेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत