-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ankita Lokhande Vicky Jain Breaks Silence On Pregnancy Rumours
अंकिता ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, विक्की जैन को बताया सपोर्ट सिस्टम
- Written By: स्नेहा मौर्या
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी के फेवरेट कपल्स में से हैं। लंबे वक्त से उन्हें लेकर खबरे हैं कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं, लेकिन अब हाल ही में इस रूमर्स पर दोनों ने चुप्पी तोड़ी है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर फैले रूमर्स है। सोशल मीडिया पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि अंकिता मां बनने वाली हैं। अब खुद इस जोड़ी ने अपने व्लॉग के जरिए इन खबरों पर रिएक्ट किया है।
दरअसल, अंकिता और विक्की ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में प्रेग्नेंसी की खबरों पर खुलकर बात की। व्लॉग में अंकिता हंसते हुए कहती हैं, “काफी समय से लोग पूछ रहे हैं कि प्रेग्नेंसी कब होगी। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा परिवार इस बात पर काम कर रहा है। बातचीत और नेगोशिएशन चल रहे हैं। मैं इन सवालों से थक चुकी हूं।” इसके बाद उन्होंने यह भी कहा, “मुझे माफ करना दोस्तों, लेकिन जब मैं प्रेग्नेंट होऊंगी, तब मैं खुद आकर बताऊंगी।”
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट से मिली थी अफवाहों को हवा
यह बयान तब आया जब कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा ने शूटिंग के दौरान अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर मजाक किया था। इसी घटना के बाद से अफवाहों को और हवा मिली थी। हालांकि, अब इस व्लॉग के जरिए यह साफ हो गया है कि अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है, लेकिन कपल के बीच और परिवार में इस विषय पर बातचीत जरूर चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
व्लॉग में दोनों ने अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों को भी याद किया। अंकिता ने बताया कि उनके कजिन की रिक्वेस्ट पर उन्होंने विक्की को सबसे पहले मैसेज किया था और फिर पहली डेट पर खुद उन्हें लेकर गई थीं। उसी दिन से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी।
ये भी पढ़ें- हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं, हिंदी-मराठी विवाद पर राजकुमार राव ने कही ये बात
विक्की और अंकिता ने की एक-दूसरे की तारीफ
वहीं विक्की जैन ने भी अंकिता लोखंडे की खूब तारीफ की और कहा, “अंकिता कभी किसी रिश्ते को टूटने नहीं देतीं। चाहे कितना भी मुश्किल वक्त हो, वो रिश्ते को जोड़कर रखने की कोशिश करती हैं।”
अंकिता ने विक्की को अपना ‘सपोर्ट सिस्टम’ बताया और कहा, “जब मैं खुद को कमजोर महसूस करती हूं, वो मुझे हिम्मत देते हैं। वो मेरी बहुत तारीफ नहीं करते लेकिन हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं। उन्हें मुझ पर भरोसा है।”
Ankita lokhande vicky jain breaks silence on pregnancy rumours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMगड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














