अनंत अंबानी और शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सद्गुरु से बातचीत के बीच अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को किया चुप रहने का इशारा? वायरल वीडियो पर छेड़ी बहस

Global Peace Honors 2026: मुंबई के एक प्रोग्राम में सद्गुरु से बातचीत के दौरान अनंत अंबानी के कथित इशारे का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आए हैं।

यति सिंह

Highlights

  • ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • सद्गुरु से बातचीत के दौरान अनंत अंबानी के शाहरुख खान की ओर कथित इशारे की चर्चा।

  • शाहरुख खान के रिएक्शन पर यूजर्स ने दी अलग-अलग रिएक्शन।

  • वायरल क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग गुटों में छिड़ी बहस।

Anant Ambani Shah Rukh Khan Viral Video: बीते शनिवार शाम मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 कार्यक्रम का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।

इस क्लिप में अनंत अंबानी सद्गुरु से बात करते दिख रहे हैं और पास खड़े शाहरुख खान की ओर कथित तौर पर चुप रहने का इशारा करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर यह सीन सामने आते ही दर्शकों और फैंस के बीच इसे लेकर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां शुरू हो गईं।

स्टेज पर ऐसा क्या हुआ और कैसे हुई वायरल वीडियो

यह कार्यक्रम अमृता फडणवीस के दिव्यज फाउंडेशन की ओर से रखा गया था, जिसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों, सुरक्षाकर्मियों और आम नायकों को श्रद्धांजलि दी गई। शाम के इस कार्यक्रम में फिल्म, स्पोर्ट्स, बिजनेस, आध्यात्म और प्रशासन से जुड़ी कई जाने-माने स्टार्स मौजूद थे।

स्टेज और कार्यक्रम स्थल से जुड़े कई वीडियो सामने आए, जिनमें कहीं अनंत अंबानी शाहरुख खान को गले लगाते दिखे तो कहीं शाहरुख खान सद्गुरु और रणवीर सिंह से बातचीत करते नजर आए।

बातचीत के बीच एक क्लीप ने क्यों खींचा ध्यान

वायरल हो रहे वीडियो में अनंत अंबानी सद्गुरु के साथ बातचीत में बिजी हैं और सद्गुरु अपनी बात रख रहे हैं। इसी दौरान शाहरुख खान भी बातचीत में हिस्सा लेने की कोशिश करते दिखते हैं, तभी अनंत अंबानी उन्हें कथित तौर पर शांत रहने का इशारा करते हैं।

खबरों के अनुसार उस पल शाहरुख खान के चेहरे पर हल्की असहजता दिखी, लेकिन वे जल्द ही सामान्य हो गए और वहां मौजूद अन्य लोगों से बातचीत में लग गए।

सोशल मीडिया पर आए लोगों अलग-अलग रिएक्शन

सोशल मीडिया पर छोटे से वीडियो क्लिप के सामने आते ही एक्स और रेडिट जैसे मंचों पर इस घटना को लेकर बहस तेज हो गई। कुछ यूजर्स ने शाहरुख खान के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्टेड पर मर्यादा और आपसी सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए,

जबकि कई लोगों ने इसे बिना पूरे संदर्भ के वायरल की जा रही क्लिप के रूप में देखा। कुछ टिप्पणियों में बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स की मौजूदगी को लेकर भी तरह-तरह की बातें लिखी गईं।

यह पूरा मामला एक गंभीर और संवेदनशील श्रद्धांजलि प्रोग्राम के बीच सामने आए एक क्षण से जुड़ा है, जहां अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों ने भी परफॉमेंस दी। दूसरी ओर फैंस की नजरें अब शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग पर भी टिकी हैं, जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत