अमेरिका में भी नहीं भूले भारतीय संस्कार, अनंत-राधिका की भजन संध्या की तस्वीरें और वीडियो वायरल

Anant Ambani Diwali Celebration: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क में दिवाली पर भजन संध्या के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ‘तूने मुझे बुलाया’ और ‘ओम नमः शिवाय’ पर भक्ति में डूबा दिखा कपल।
Anant Ambani Diwali Celebration
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क में मनाई दिवाली।

  • जोड़े ने अपने घर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया।

  • भजन संध्या में ‘तूने मुझे बुलाया’ और ‘ओम नमः शिवाय’ जैसे भजन गूंजे।

  • ट्रैडिशनल लुक में नजर आए अनंत और राधिका।

Anant Ambani Radhika Bhajan Sandhya: देश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले भारतीय भी दिवाली के त्योहार को पूरे क्रेज और परंपराओं के साथ मनाते हैं।

इस बार बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट का दिवाली सेलिब्रेशन खास वजह से चर्चा में है। भारत से दूर अमेरिका में रहते हुए भी इस कपल ने अपनी परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था को प्राथमिकता दी।

न्यूयॉर्क में भजन संध्या में हिस्सा लिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने इस बार दिवाली के मौके पर न्यूयॉर्क में अपने आवास पर एक स्पेशल भजन संध्या का आयोजन किया। आमतौर पर अंबानी परिवार के कार्यक्रम अपनी भव्यता और शानदार सजावट के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस आयोजन का अंदाज कुछ अलग दिखाई दिया। यहां चमक-दमक और पार्टियों के बजाय भक्ति संगीत देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अनंत अंबानी और राधिका भजन संध्या का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। दोनों पूरी श्रद्धा के साथ भक्ती भजनों में शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक संगीत और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा। विदेशी धरती पर भारतीय संस्कृति से जुड़ा यह आयोजन लोगों का ध्यान खींच रहा है।

‘तूने मुझे बुलाया’ और शिव भजनों की गूंज

भजन संध्या में कई पॉपुलर भजन सुनने को मिले। इनमें मां शेरावाली के फेमस भजन ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ भी शामिल रहा। इसके अलावा भगवान शिव के भजन ‘शिव शंभू-शिव शंभू’ और ‘ओम नमः शिवाय’ की धुन भी सुनाई दी।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जमीन पर बैठकर इन भजनों को सुनते और गुनगुनाते दिखाई दिए। उनके साथ मौजूद बाकी सदस्य और संगीतकारों ने भी इस भजन संध्या में हिस्सा लिया। इस तरह दिवाली के मौके पर दोनों ने विदेश में रहते हुए भी भारतीय भक्ति संगीत और धार्मिक परंपराओं को अपने जश्न का हिस्सा बनाया।

Anant Ambani Diwali Celebration
टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग पर मनोज बाजपेयी ने कही ये बात, बोले- वो असली निशाना नहीं थे, सलमान खान का किया जिक्र

ट्रैडिशनल लुक में दिखे अनंत और राधिका

भजन संध्या के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पारंपरिक पहनावे ने भी लोगों का ध्यान खींचा। राधिका मर्चेंट आइवरी रंग के खूबसूरत एथनिक लुक में नजर आईं। उनके आउटफिट पर की गई बारीक कढ़ाई ने उनके लुक को खास बनाया। वहीं अनंत अंबानी गहरे लाल और कोरल रंग के ट्रैडिशनल कुर्ते में दिखाई दिए।

दोनों का यह सादा और पारंपरिक अंदाज आयोजन के भक्तिमय माहौल के साथ खूब मेल खाता नजर आया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस लुक और भजन संध्या काफी वायरल हो रही है।

विदेश में भी भारतीय संस्कृति से जुड़ाव

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का यह कार्यक्रम एक बार फिर दिखाता है कि त्योहारों का महत्व केवल जगह से नहीं होता। अंबानी परिवार धार्मिक आयोजनों और मंदिरों में दर्शन को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। ऐसे में अमेरिका में दिवाली के मौके पर भजन संध्या आयोजित करना भी उनके पारंपरिक और आध्यात्मिक पक्ष को सामने लाता है।