सचिन तेंदुलकर को सम्मानित कर रणवीर सिंह ने याद किए पुराने दिन, शाहरुख खान की बातों ने छुआ दिल

Shah Rukh Khan Global Peace Honours 2026: 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में रणवीर सिंह ने सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया। वहीं, शाहरुख खान ने 26/11 के शहीदों को याद कर भावुक स्पीच दी और एकता का संदेश दिया।
Shah Rukh Khan Ranveer Singh Sachin Tendulkar
शाहरुख खान, रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर 21 नवंबर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' का आयोजन हुआ।

  • रणवीर सिंह ने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया।

  • रणवीर ने स

  • चिन के क्रिकेट करियर और बच्चों के लिए किए जा रहे कामों की तारीफ की।

  • शाहरुख खान ने 26/11 मुंबई हमले, पहलगाम हमले और दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों को याद किया।

  • शाहरुख ने सैनिकों के बलिदान को सलाम करते हुए देश में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Global Peace Honours 2026 Ranveer Singh Sachin Tendulkar: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर शनिवार, 21 नवंबर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' का आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इवेंट के दौरान रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर का एक खास पल देखने को मिला।

रणवीर सिंह ने मंच पर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन को सम्मानित किया और उनके शानदार करियर को याद किया। वहीं, शाहरुख खान की भावुक स्पीच ने भी लोगों का ध्यान खींचा। किंग खान ने देश के वीर जवानों और शहीदों को याद करते हुए एक खास संदेश दिया।

रणवीर सिंह ने सचिन तेंदुलकर को किया सम्मानित

'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' के मंच पर रणवीर सिंह ने सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया। इस दौरान एक्टर ने अपने खास अंदाज में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन की तारीफ की। रणवीर ने कहा कि उनका एक नाम मास्टर ब्लास्टर है। हम प्यार से उन्हें मास्टर कहते हैं। जब भी वह बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते थे, तो करोड़ों भारतीय फैंस की बस एक ही ख्वाहिश होती थी कि वह क्रीज पर टिके रहें। जब आप बल्लेबाजी करते थे, तो हम सभी यही चाहते थे कि मैच में चाहे कुछ भी हो, बस आप क्रीज पर बने रहें सचिन।

Shah Rukh Khan Ranveer Singh Sachin Tendulkar
धनुष की 'ओम' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए इतने करोड़, फिल्म ने इन 3 मूवीज को चटाई धूल

बच्चों के भविष्य के लिए सचिन के काम की तारीफ

रणवीर सिंह ने सचिन के क्रिकेट करियर के साथ-साथ उनके सामाजिक कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी सचिन एक अहम पारी खेल रहे हैं। हालांकि, इस बार उनकी पारी बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और उनके सपनों को पूरा करने के लिए है। रणवीर की इन बातों ने सचिन के योगदान को एक अलग अंदाज में सामने रखा।

शाहरुख खान की स्पीच ने किया भावुक

कार्यक्रम में शाहरुख खान ने भी मंच से अपनी बात रखी। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले, पहलगाम आतंकी हमले और दिल्ली धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किंग खान ने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के साहस और बलिदान को सलाम किया। शाहरुख ने सैनिकों के जज्बे को बयां करते हुए चार भावुक पंक्तियां भी सुनाईं।

उन्होंने कहा कि जब कोई तुमसे पूछे कि क्या करते हो, तो सीना तानकर कहना कि मैं देश की रक्षा करता हूं। पूछे कि कितना कमाते हो, तो मुस्कुराकर कहना कि 140 करोड़ लोगों की दुआएं कमाता हूं। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई पूछे कि क्या कभी डर नहीं लगता, तो कहना कि जो हम पर हमला करते हैं, डर उन्हें लगता है।

शांति और एकता का दिया संदेश

शाहरुख खान ने अपने संबोधन में देशवासियों से जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हमारे बीच शांति है, तो भारत को कोई नहीं हिला सकता। कार्यक्रम में बोमन ईरानी और विक्रांत मैसी भी नजर आए। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु समेत कई हस्तियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया।