अली फजल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

यूके पार्लियामेंट में अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'रूल ब्रेकर्स' की खास स्क्रीनिंग, सामने आई PHOTOS

Ali Fazal Movie: अली फजल की अपकमिंग हॉलीवुड डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ की विशेष स्क्रीनिंग हाल ही में यूके पार्लियामेंट में आयोजित की गई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

स्नेहा मौर्या

Ali Fazal Upcoming Film Rule Breakers Screening: अभिनेता अली फजल की अपकमिंग हॉलीवुड डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ की विशेष स्क्रीनिंग हाल ही में यूके संसद में आयोजित की गई। इस खास मौके की यादें अली फजल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर कीं और अपने अनुभवों को साझा किया।

अली फजल ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनिंग की तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद यादगार रहा। उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री सामाजिक बदलाव का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अफगानिस्तान की साहसी महिला रोया महबूब से मुलाकात की, जिनकी प्रेरणादायक कहानी को ऑस्कर विजेता निर्देशक बिल गुटेंटाग ने इस फिल्म में पेश किया है।

अली फजल ने जताया यूके सांसद का आभार

अली ने विशेष रूप से यूके सांसद एलिस मैकडोनाल्ड और लॉर्ड वाजिद खान का आभार व्यक्त किया, जिनके समर्थन के बिना यह स्क्रीनिंग संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर अफगानिस्तान की महिलाओं और बच्चों के पुनर्वास तथा युद्धग्रस्त क्षेत्रों में बच्चों के लिए STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) शिक्षा के महत्व पर गंभीर चर्चा हुई।

अली ने इस अवसर पर कहा, “सिनेमा की ताकत से समाज में ग़लत धारणाओं और रूढ़ियों को तोड़ा जा सकता है। इससे पीड़ित समुदायों को सम्मान और नई पहचान मिलती है। ‘रूल ब्रेकर्स’ सामाजिक बदलाव का एक सशक्त हथियार बन सकती है।” उन्होंने यह भी बताया कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं जटिल हैं, लेकिन बदलाव की शुरुआत पहले ही हो चुकी है।

क्या है हॉलीवुड फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ की कहानी

इसके अलावा अली फजल ने भारत में अपने सामाजिक कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और समाज के लिए छोटे-छोटे कदम उठाकर उन्होंने बदलाव की दिशा में योगदान दिया है। अब उनका लक्ष्य इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ाना है। ‘रूल ब्रेकर्स’ एक महिला की प्रेरणादायक कहानी है, जो रूढ़िगत सोच को चुनौती देते हुए लड़कियों की शिक्षा के लिए संघर्ष करती है। फिल्म में अभिनेत्री फोएबे वालर-ब्रिज भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

अली फजल के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन डेज’ और मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में काम किया है। इसके अलावा वे आगामी OTT सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में भी नजर आने वाले हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत