अजय देवगन और दिलजीत दोसांझ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के विवाद पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, हानिया को लेकर कही ये बात

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादों में घिर हुए हैं। ऐसे में अब इस मामले पर अजय देवगन ने चुप्पी तोड़ी है, तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म की कहानी से ज्यादा विवादों में इसका नाम छाया हुआ है। खासकर फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर दिलजीत सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

अब इस मामले पर बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन का भी बयान सामने आया है, जिन्होंने अपनी बेबाक राय रखी है। दरअसल, हाल ही में सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अजय देवगन से दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के विवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अजय देवगन ने सरदार जी 3 फिल्म पर किया रिएक्ट

अजय देवगन ने बातचीत में कहा, "देखिए, मुझे नहीं पता कि ट्रोलिंग कहां से आती है, क्या सही है और क्या गलत है। मैं दिलजीत की जगह नहीं हूं जो उनकी स्थिति को पूरी तरह समझ सकूं। हर किसी का अपना नजरिया होता है और हर कोई अपने प्वॉइंट ऑफ व्यू से सोचता है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब दो अलग-अलग विचार होते हैं तो उन्हें बैठकर सुलझाया जा सकता है। जरूरी नहीं कि कोई एक पूरी तरह सही या गलत हो। ऐसे में मैं न किसी को दोष दूंगा और न ही किसी का पक्ष लूंगा। मुझे लगता है कि ऐसे मामलों में बातचीत से हल निकल सकता है।"

सरदार जी 3 में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर सवाल तब उठे जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की खबर सामने आई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हानिया को फिल्म से हटाने की मांग की। हालांकि, फिल्ममेकर्स ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया और हानिया अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

दिलजीत दोसांझ का वर्क फ्रंट

इस विवाद के बीच जहां कुछ लोग दिलजीत पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई फैंस उनका समर्थन भी कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ जल्द ही बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। वहीं अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म सन ऑफ सरदार 2 इसी साल 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत