ऐश्वर्या राय की भाभी ने रिक्रिएट किया उनका कान्स वाला लुक 
मनोरंजन

भाभी ने ननद को दी कड़ी टक्कर, श्रिमा ने रिक्रिएट किया ऐश्वर्या राय का कान्स लुक

ऐश्वर्या राय की भाभी श्रिमा राय सुर्खियों में बनी रहती हैं। ननद और भाभी के बीच खटपट की भी खबरें हैं, लेकिन इस समय श्रिमा ने ऐश्वर्या राय के कान्स लुक को रीक्रिएट किया, तो दोनों की सुंदरता की तुलना होन

अनिल सिंह

ऐश्वर्या राय की भाभी श्रिमा राय ने ऐश्वर्या राय के कान्स फिल्म फेस्टिवल के लुक को रीक्रिएट किया, तो सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आए। श्रिमा राय हमेशा ही सेलिब्रिटीज के लुक्स को रिक्रिएट करती रही हैं। कान्स में हिस्सा ले चुकी आलिया भट्ट के लुक को भी श्रिमा रीक्रिएट कर चुकी हैं।

5 हफ्ते पहले उन्होंने आलिया भट्ट के लुक को रिक्रिएट किया था। एक हफ्ते पहले उन्होंने जाह्नवी कपूर के लुक को रिक्रिएट किया था, लेकिन अब वह ऐश्वर्या राय के लुक को रिक्रिएट करते हुए नजर आई, यह और भी दिलचस्प इसलिए हो गया क्योंकि वह ऐश्वर्या राय से जुड़ी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करने से बचती हैं।

श्रिमा पर ऐश्वर्या का नाम इस्तेमाल करने का आरोप

श्रिमा राय पर हमेशा ही आरोप लगता रहा है कि वह शोहरत पाने के लिए अपनी ननद के नाम का इस्तेमाल करती हैं, जबकि श्रीमा ने 2024 में एक बयान जारी करके यह बताया था कि उन्होंने कभी भी किसी और के नाम से कोई बिजनेस शुरू नहीं किया, उन्होंने जो कुछ भी किया है वह खुद अपने बल पर किया है और उन्होंने पहचान भी अपने बल पर बनाई है।

ऐश्वर्या राय और भाभी के मतभेद की चर्चा

ऐश्वर्या राय के साथ उनकी भाभी श्रिमा को लेकर मतभेद की खबर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। श्रिमा राय पर यह भी आरोप है कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ कभी भी अपनी फोटो शेयर नहीं की है और वह कभी भी अपनी पोस्ट में उनका जिक्र नहीं करती हैं। ऐश्वर्या कई मौके पर उनके घर पहुंचती हैं, लेकिन वह कभी भी ऐश्वर्या से जुड़ी कोई तस्वीर साझा नहीं करती हैं।

श्रिमा ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

ऐश्वर्या राय के कान्स लुक को रिक्रिएट करने के बाद श्रिमा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है, यह कहा जा सकता है। जो लोग यह कहते हैं कि वह ऐश्वर्या राय की तस्वीर या फोटो अपनी पोस्ट में शेयर नहीं करती है, उनके लिए यह अच्छा जवाब है कि उन्होंने न सिर्फ ऐश्वर्या राय की फोटो अपनी पोस्ट में शेयर की है बल्कि उनके लुक को ही रीक्रिएट कर दिया है।

कौन है श्रिमा राय

श्रिमा राय को अधिकतर लोग ऐश्वर्या राय की भाभी के तौर पर ही जानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि श्रिमा राय एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं। ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय के साथ उनकी शादी हुई। श्रिमा का जन्म बेंगलुरु में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई लिखाई अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुई है। दोनों की अरेंज्ड मैरिज हुई है, उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। फिर दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया, एक दूसरे को डेट किया और फिर पारंपरिक रूप से शादी की।

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000