ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ सिंह (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Aishwarya Rai Talent: एक्ट्रेस ही नहीं, बेहतरीन सिंगर भी हैं ऐश्वर्या राय, चंद्रचूड़ सिंह ने किया खुलासा

Chandrachur Singh Revelation: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ शानदार अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। चैट शो ‘जीना इसी का नाम है’ में चंद्रचूड़ सिंह ने इस राज से पर्दा उठाया।

सोनाली झा

Aishwarya Rai Singing Talent: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह गायन में भी काफी माहिर हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें वह अपनी सुरीली आवाज से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं। यह वीडियो मशहूर चैट शो ‘जीना इसी का नाम है’ के एक एपिसोड का है, जहां ऐश्वर्या अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के साथ पहुंची थीं।

इस खास एपिसोड की मेजबानी दिग्गज अभिनेता फारूक शेख कर रहे थे। शो के दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का और मजेदार रहा। बातचीत के दौरान फारूक शेख ने चंद्रचूड़ सिंह से फिल्म ‘जोश’ की शूटिंग से जुड़ा कोई दिलचस्प किस्सा साझा करने को कहा। इसी दौरान चंद्रचूड़ ने ऐश्वर्या की एक ऐसी खासियत का खुलासा किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

चंद्रचूड़ सिंह ने कही ये बात

चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि ऐश्वर्या न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि वह बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत दिखती हैं, उनकी आवाज उससे भी ज्यादा खूबसूरत है। उनकी गायन शैली बेहद मधुर है और बहुत कम लोग इस टैलेंट के बारे में जानते हैं। यह सुनते ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई और सभी ने ऐश्वर्या से गाना गाने की फरमाइश कर डाली।

ऐश्वर्या राय ने कही ये बात

शुरुआत में ऐश्वर्या ने मुस्कुराते हुए इस बात को टालने की कोशिश की और कहा कि असल में चंद्रचूड़ उनसे बेहतर गाते हैं। लेकिन जब फारूक शेख और दर्शकों ने जोर दिया, तो ऐश्वर्या ने आखिरकार अपनी पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया’ का मशहूर गाना ‘मेरी सांसों में बसा है तेरा ही एक नाम’ गाकर सुनाया। इस दौरान चंद्रचूड़ सिंह ने भी उनका साथ दिया।

ऐश्वर्या की जमकर की तारीफ

ऐश्वर्या की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उनकी गायकी में सादगी और मिठास साफ झलक रही थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह पल आज भी उनके फैंस के लिए बेहद खास माना जाता है। इसी एपिसोड में फारूक शेख ने चंद्रचूड़ सिंह से ऐश्वर्या के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी पूछा। इस पर चंद्रचूड़ ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद दयालु, समझदार और सपोर्टिव हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z