बागी 4 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल 
मनोरंजन

Tiger Shroff Film Baaghi 4: बागी 4 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, 24 घंटे में बिके हजारों टिकट

Baaghi 4 Release Date: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 4 रिलीज से पहले ही धमाका कर रही है। सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक 3 सितंबर सुबह 8 बजे तक सिर्फ हिंदी में ही 51,747 टिकट बिक चुके थे।

सोनाली झा

Baaghi 4 Advance Booking: बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त ‘बागी 4’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली थी और अब फिल्म की एडवांस बुकिंग इसकी गवाही दे रही है। रिलीज से तीन दिन पहले यानी 2 सितंबर को शुरू हुई प्री-सेल ने महज 24 घंटे में ही हजारों टिकट बेच दिए हैं।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 3 सितंबर सुबह 8 बजे तक फिल्म ने देशभर में हिंदी 2डी फॉर्मेट में 51,747 टिकट बेच दिए थे। इन टिकटों की बिक्री से फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के करीब 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़कर यह आंकड़ा 2.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिलीज से पहले ही इस तरह की कमाई फिल्म की पॉपुलैरिटी का सबूत है।

ओपनिंग कलेक्शन को लेकर उम्मीदें

‘बागी 4’ का निर्देशन कन्नड़ फिल्म निर्माता ए. हर्ष ने किया है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म को सेंसर बोर्ड ने अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की वजह से ए रेटिंग दी है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज़ के दिन फिल्म भारत में 8.50 करोड़ से 9.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, इसका परफॉर्मेंस काफी हद तक स्पॉट बुकिंग और वॉक-इन ऑडियंस पर निर्भर करेगा।

कब रिलीज होगा बागी 4

फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ पहली बार मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा सोनम बाजवा और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ से टकराने जा रही है। फिल्म 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बागी 4 का परफॉर्म

दर्शक अपने नजदीकी थिएटर के टिकट ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स या सिनेमाघरों के काउंटर से खरीद सकते हैं। ट्रेंड्स बताते हैं कि ‘बागी 4’ टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्मों से बेहतर परफॉर्म कर रही है, लेकिन अभी भी यह ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी की शुरुआती फिल्मों से पीछे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म रिलीज के बाद कितना बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका कर पाती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें