अभिनेता राघव लॉरेंस ने अपने घर को बनाया स्कूल, बच्चों को देंगे निशुल्क शिक्षा 
मनोरंजन

Raghava Lawrence: कंचना फेम राघव लॉरेंस ने अपने घर को बनाया शिक्षा का मंदिर, मुफ्त स्कूल का ऐलान

Actor Lawrence: कंचना फेम एक्टर राघव लॉरेंस ने बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने अपने घर को फ्री स्कुल में तब्दील कर दिया है। एक वीडियो शेयर करते राघव ने अपनी खुशी जाहिर की है।

अनिल सिंह

StartFragment

Free School: फिल्म अभिनेता और निर्माता राघव लॉरेंस फिल्मों के साथ ही अपनी समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपने 'मातृम्' आंदोलन के जरिए गरीबों और वंचितों की मदद करते रहे हैं। अब वह अपने पहले घर को एक स्कूल में बदल रहे हैं। इसमें गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी फिल्म ‘कंचना 4’ आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है और इसकी शूटिंग लगभग आधी हो गई है। इसके लिए मिली एडवांस राशि से मैं अपने दिल के करीब एक नई सामाजिक पहल शुरू कर रहा हूं। इस बार मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं अपने पहले घर को बच्चों के लिए एक निशुल्क शिक्षा स्कूल में बदलने जा रहा हूं।"

अपने घर को बनाया शिक्षा का मंदिर

राघव लॉरेंस ने आगे लिखा, "यह मेरा पहला घर था जो मैंने डांस मास्टर के रूप में अपनी मेहनत से की गई बचत से खरीदा था। बाद में मैंने इसे अनाथालय के बच्चों के घर में बदल दिया और मैं और मेरा परिवार किराए के घर में रहने लगे। आज मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं और काम कर रहे हैं और मुझे इस घर को एक बार फिर एक नेक काम के लिए समर्पित करने पर गर्व है।"

अनाथ बच्चा बना स्कूल का पहला टीचर

कंचना फेम राघव ने लिखा, "मुझे और भी अधिक खुशी और गर्व इस बात पर हो रहा है कि मैं स्कूल में जिस पहले शिक्षक की नियुक्ति कर रहा हूं, वह मेरे घर में पले-बढ़े बच्चों में से एक है। वह बड़ा हो गया है और समाज के लिए कुछ करने के लिए तैयार है। मैं इस नई पहल के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहता हूं और मुझे उम्मीद है कि आप हमेशा की तरह मेरा समर्थन करते रहेंगे।"

बुजुर्ग दंपति को दिया था सहारा

इससे पहले गुरुवार को राघव लॉरेंस ने एक बुजुर्ग दंपति को एक लाख रुपये की राशि दान करने की पेशकश की थी, जो ट्रेनों में मिठाई बेचकर अपना गुजारा करते थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करने लगे और दूसरे लोग भी उस दंपत्ति की मदद के लिए आगे आए।

EndFragment

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं