अहान पांडे ने एक वक्त नकार दिया था चंकी पांडे संग रिश्ता 
मनोरंजन

चंकी पांडे से मेरा कोई लेना देना नहीं, अहान पांडे ने क्यों कही थी ये बात

सैयारा फिल्म के हिट होने के बाद Aahaan Panday की चर्चा चारों तरफ हो रही है। सालों पहले अहान पांडे ने एक बयान दिया था कि उनका चंकी पांडे से कोई लेना-देना नहीं है। वह बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Aahaan Panday: अहान पांडे और चंकी पांडे का परिवार एकजुट है और सभी मिलकर अहान पांडे की सफलता का जश्न मनाते हुए भी नजर आए हैं। सभी अहान पांडे को खुलकर सपोर्ट करते हैं। अहान पांडे चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे (आलोक शरण पांडे) के बेटे हैं। सैयारा फिल्म से डेब्यू करने के बाद उन्होंने चंकी पांडे और अनन्या पांडे के के नक्शे कदम पर चलना शुरू कर दिया है। अब वह भी बॉलीवुड स्टार बन गए हैं। लेकिन करीब 8 साल पहले उन्होंने एक बयान दिया था, चंकी पांडे के परिवार से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह बयान अब सुर्खियों में आ गया है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अहान पांडे ने एक वक्त चंकी पांडे के परिवार से रिश्ते को नकार दिया था, उन्होंने कहा था कि यह मजेदार है कि मेरा सरनेम पांडे है. लेकिन मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। मेरे पिता आलोक शरण पांडे हैं और पांडे से मेरा बस यही एक कनेक्शन है। मैंने अपनी पॉपुलैरिटी के जरिए बी टाउन में अपनी पहचान बनाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 19 साल के अहान पांडे ने यह बात इंस्टाग्राम लाइव पर कही थी। जब उनसे चंकी पांडे के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में होगा AI का इस्तेमाल, कंटेस्टेंट्स के हाथ होगी फैसलों की कमान

अहान पांडे ने ऐसा बयान क्यों दिया था

अहान पांडे ने ऐसा बयान क्यों दिया था? इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। चंकी पांडे और चिक्की पांडे का परिवार एकजुट है। अहान पांडे खुद अनन्या पांडे के साथ रक्षाबंधन के मौके पर तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर नजर आते हैं। इतना ही नहीं कई बार चंकी पांडे भी खुलकर अहान पांडे का समर्थन कर चुके हैं। अहान पांडे की फिल्म की सफलता पर पूरे परिवार ने उन्हें बधाई दी थी और सब उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

अहान के उस बयान पर यह कयास लगाया जा रहा है कि अहान पांडे का वह बर्ताव शायद इसलिए रहा होगा कि वह चंकी पांडे और अनन्या पांडे के नाम के साथ अपनी पहचान नहीं बनना चाहते, बल्कि वह खुद के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहते थे और अहान पांडे ने सैयारा फिल्म में की गई एक्टिंग के साथ यह साबित कर दिया है कि उन्हें किसी के नाम की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें पहचान बनानी है तो उनकी एक्टिंग और उनकी मेहनत ही इसके लिए काफी है।

EndFragment

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति