कॉमेडी के किंग अजय देवगन की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में 
मनोरंजन

कॉमेडी के किंग अजय देवगन की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जो हैं ओटीटी पर उपलब्ध

Ajay Devgn Films On OTT: कॉमेडी के किंग अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फैंस उनकी 5 कॉमेडी फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं।

सोनाली झा

Ajay Devgn Blockbuster Films: अजय देवगन एक ऐसे स्टार हैं जो एक्शन, ड्रामा और रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी में भी कमाल का अभिनय करते हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर भी होंगी और यह एक मल्टीस्टारर कॉमेडी एंटरटेनर होगी, जो 1 अगस्त को रिलीज हो रही है। लेकिन उससे पहले क्यों न उनकी कुछ आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों को ओटीटी पर देखकर मूड फ्रेश कर लिया जाए?

अगर आप कॉमेडी के शौकीन हैं, तो 'सन ऑफ सरदार 2' से पहले इन फिल्मों को जरूर देखिए। 'मस्ती' एक अडल्ट कॉमेडी है जिसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार मौजूद हैं। फिल्म में मस्ती से भरे पल और फनी ट्विस्ट आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे। यह फिल्म एक हल्के-फुल्के मनोरंजन की चाहत रखने वालों के लिए परफेक्ट है।

टोटल धमाल और सन ऑफ सरदार

इंद्र कुमार की यह डायरेक्शनल कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल हंसी के साथ एडवेंचर का भी भरपूर डोज देती है। अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी और रितेश देशमुख जैसे कलाकार इसे और भी मजेदार बनाते हैं। आप यह फिल्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। सन ऑफ सरदार अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की रोमांटिक-कॉमेडी है जिसमें संजय दत्त और जूही चावला भी हैं। फिल्म की पंजाबी सेटिंग और हाई एनर्जी डायलॉग्स इसे फुल एंटरटेनिंग बनाते हैं।

गोलमाल और बोल बच्चन

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘गोलमाल’ की पूरी सीरीज, जिसमें अजय देवगन मुख्य किरदार में हैं, आज भी दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है। खासकर ‘गोलमाल अगेन’ में अजय की कॉमिक टाइमिंग शानदार है। बोल बच्चन फिल्म फैमिली कॉमेडी है, जिसमें अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी ने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन ने भी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार-2' की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म पर्दे पर तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क-2 से टक्कर लेगी। मूवी में पहली बार दर्शक अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी देखेंगे।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा