'आता माझी सटकली', अजय देवगन का भाषा विवाद पर तंज, बोले- आपने देर कर दी

अजय देवगन ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर महाराष्ट्र के भाषा विवाद पर कहा कि आता माझी सटकली, जिससे उन्होंने मजाकिया, लेकिन साफ संदेश दिया कि भाषा को लेकर बेवजह विवाद नहीं होना चाहिए।
'आता माझी सटकली', अजय देवगन का भाषा विवाद पर तंज, बोले- आपने देर कर दी
अजय देवगन का भाषा विवाद पर तंज
Published on: 
Updated on: 

Ajay Devgn Taunt on Language Controversy: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और भाषा विवाद पर उनका मजेदार लेकिन स्पष्ट स्टैंड। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अजय देवगन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए महाराष्ट्र में चल रहे मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद पर चुटीले अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।

अजय देवगन से जब भाषा विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आपने देर कर दी, मैं कबसे इसी सवाल का इंतजार कर रहा था। मेरे पास इसका सिर्फ एक जवाब है कि आता माझी सटकली। अजय की यह प्रतिक्रिया उनके अंदाज में मजाकिया जरूर थी, लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में स्पष्ट कर दिया कि भाषा को लेकर जरूरत से ज्यादा विवाद नहीं होना चाहिए।

सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर

इसी मौके पर अजय देवगन ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर भी लॉन्च किया, जिसमें वह एक बार फिर सरदार के रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और पंजाबी तड़का देखने को मिल रहा है। सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन के साथ रवि किशन, मुकुल देव और विंदु दारा सिंह जैसे अभिनेता भी हैं, जिनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है।

कब रिलीज होगी सन ऑफ सरदार 2

यह फिल्म 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ की अगली कड़ी है, जिसमें संजय दत्त भी नजर आए थे। फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुआ था। अब इसका दूसरा भाग 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने सन ऑफ सरदार 2 को फुल एंटरटेनमेंट पैकेज बताया है।

फिल्म में होगी रवि किशन की दमदार मौजूदगी

अजय देवगन की पंजाबी लहजे में संवाद डिलीवरी, रवि किशन की दमदार मौजूदगी और हल्की-फुल्की कॉमेडी ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अजय देवगन का यह स्टाइलिश जवाब और ‘सन ऑफ सरदार 2’ की वापसी दर्शा रही है कि वे एक बार फिर दर्शकों को हंसाने, गुदगुदाने और सोचने पर मजबूर करने आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com