नायब सिंह सैनी व भूपिंदर सिंह हुड्डा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

हरियाणा में फेल होंगे एग्जिट पोल? रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस पीछे!

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि एग्जिट पोल में सभी एजेंसियों ने हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलता हुआ दिखाया था।

अभिषेक सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि एग्जिट पोल में सभी एजेंसियों ने हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलता हुआ दिखाया था। शुरुआती रुझानों को देखते हुए बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। बीजेपी नेता अपने दावे को लेकर अब ज्यादा आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, एग्जिट पोल्स में पिछड़ने के बाद लगभग सभी भाजपा नेताओं ने यह दावा किया था कि राज्य में उनकी ही सरकार बनेगी। उन्होंने एग्जिट पोल को फाइनल न मानते हुए कहा था कि अंतिम परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होंगे।

भाजपा लगाएगी हैट्रिक: पूनावाला

हरियाणा के नतीजे आने के साथ ही भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है, जो पार्टी के काम के लिए जनता के मजबूत समर्थन का संकेत है। उनको लगता है कि नतीजे जो भी हों, यह स्पष्ट है कि यह ईवीएम, चुनाव आयोग और भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की जीत है।

मुझे उम्मीद है कि जो लोग एग्जिट पोल देखकर जश्न मना रहे थे, वे सटीक पोल देखने के बाद ईवीएम को दोष नहीं देंगे। हरियाणा में हमारी सरकार दो बार बनी है और तीसरी बार बनने जा रही है। दोनों जगहों पर भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, यह दर्शाता है कि लोगों ने भाजपा के काम पर कितना भरोसा जताया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी भरोसा है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे।

एग्जिट पोल्स ने लगाया था ये अनुमान

इंडिया टुडे सी-वोटर एग्जिट पोल

CONGRESS + NC- 50-58

BJP- 20-28

JJP - 0-02

INLD+- 0

OTH - 10-14

दैनिक भास्कर एग्जिट पोल

CONGRESS- 44-54

BJP- 15-29

INLD+- 01-05

OTH- 06-09

MATRIZE एग्जिट पोल

CONGRESS- 55 -62

BJP- 18-24

JJP-0-3

OTH-02 -05

पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल

CONGRESS- 49-61

BJP- 20-32

INLD+- 02-03

JJP- 0-01

AAP- 0

OTH- 03-05

JIST-TIF एग्जिट पोल

CONGRESS- 45-53

BJP- 29-37

INLD+- 0-02

JJP- 0

AAP- 0

OTH- 04-06

Republic TV P-Marq एग्जिट पोल

CONGRESS- 51-61

BJP- 27-35

INLD+- 03-06

JJP- 0

AAP- 0

OTH- 0

ध्रुव रिसर्च

CONGRESS- 50-64

BJP- 22-32

INLD+- 0

JJP- 0

AAP- 0

OTH- 02-08

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा