पत्रवार्ता में शामिल वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: वंचित बहुजन आघाडी ने 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इनकी बढ़ जाएगी टेंशन!

वंचित बहुजन आघाडी (VBA) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ट्रांसजेंडर सहित 11 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को घोषित की। वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। नवंबर में चुनाव होने के संभावना जताई जा रही है। लेकिन पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बनी है। लेकिन प्रकाश आंबडेकर की वंचित बहुजन आघाडी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं।

वंचित बहुजन आघाडी (VBA) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ट्रांसजेंडर सहित 11 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को घोषित की। वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि लेवा पाटिल समुदाय से आने वाली ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

वंचित बहुजन आघाडी ने सिंदखेड़ राजा सीट से सविता मुंधे को भी चुनाव मैदान में उतारा है। वह वंजारी समुदाय से हैं। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर के मध्य में होने की संभावना है।

वंचित बहुजन आघाडी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है। इसके अलावा पार्टी ने गठबंधन सहयोगियों भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के उम्मीदवारों की घोषणा भी घोषणा की हैं। सुनील गायकवाड़ (बीएपी) 10 - चोपड़ा (एसटी) से उम्मीदवार होंगे। वहीं हरीश उइके (जीजीपी) 59 - रामटेक से उम्मीदवार होंगे।

उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम
रावेर शमिभा पाटिल वंचित बहुजन आघाडी
सिंदखेड राजा सविता मुंडे वंचित बहुजन आघाडी
वाशिम मेघा किरण डोंगरे वंचित बहुजन आघाडी
धामनगांव रेलवे नीलेश टी विश्वकर्मा वंचित बहुजन आघाडी
नागपुर दक्षिण पश्चिम विनय भांगे वंचित बहुजन आघाडी
साकोली डॉ. अविनाश नन्हे वंचित बहुजन आघाडी
नांदेड़ दक्षिण फारूक अहमद वंचित बहुजन आघाडी
लोहा शिव नारंगले वंचित बहुजन आघाडी
औरंगाबाद पूर्व विकास रावसाहेब दांडगे वंचित बहुजन आघाडी
शेवगांव किसन चव्हाण वंचित बहुजन आघाडी
खानापुर संग्राम कृष्ण माने वंचित बहुजन आघाडी
चोपड़ा सुनील गायकवाड़ भारत आदिवासी पार्टी
रामटेक हरीश उइके गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

कुछ जातियों के परिवारों का आधिपत्य तोड़ना उद्देश्य

पहली उम्मीदवार सूची की घोषणा करते हुए, VBA के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि "अपनी पवित्र विचारधारा के प्रति सच्चे रहते हुए, हमने वंचित, बहुजन समूहों को प्रतिनिधित्व दिया है, जिसका उद्देश्य सच्चा प्रतिनिधित्व और राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना और कुछ जातियों के परिवारों के आधिपत्य को तोड़ना है।"

अन्य नामों घोषणा जल्द

प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि "आने वाले दिनों में और नामों की घोषणा की जाएगी। हम कई प्रमुख राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं और जल्द ही और दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे।" उन्होंने कहा कि "ओबीसी-मराठा के बीच दंगे भड़काने में विफल होने के बाद, मुख्यधारा की पार्टियों ने हिंदू-मुस्लिम विभाजन के पुराने और आजमाए हुए तरीके का सहारा लिया है। मुख्यधारा की पार्टियों की चुप्पी पर सवाल उठाया जाना चाहिए।"

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त