संजय राउत (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

देवेंद्र फडणवीस पर हमला करेगा इजरायल या यूक्रेन? संजय राउत को खटकी सुरक्षा, जानें आखिर क्या है मामला

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा खटकी। संजय राउत का मानना है कि ये बात जनता के सामने साफ करनी चाहिए कि आखिर उनको इतनी सुरक्षा की क्या जरूरत है। भाजपा की डीजीपी रश्मि शुक्ला को बताना चाहिए कि आखिर मामला क्या है।

प्रिया जैस

मुंबई: आगामी महाराष्ट्र चुनाव से पहले रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र की अचानक से सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस सुरक्षा के तहत देवेंद्र फडणवीस को फोर्स वन की सुरक्षा दी गई है। इस पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा खटकी।

संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाने का कारण नहीं समझा कि आखिर क्यों उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। देवेंद्र फडणवीस को आखिर किस बात का खतरा है औक किससे खतरा है कि उनकी सुरक्षा इस लेवल पर बढ़ा दी गई। गृह मंत्री जो सुरक्षा देता है उसे कैसे इतनी सुरक्षा की जरूरत पड़ गयी।

संजय राउत का मानना है कि ये बात जनता के सामने साफ करनी चाहिए कि आखिर उनको इतनी सुरक्षा की क्या जरूरत है। कम-से-कम भाजपा की डीजीपी रश्मि शुक्ला को इस बात पर साफ बयान देना चाहिए और बताना चाहिए कि आखिर मामला क्या है।

संजय राउत का बयान

संजय राउत ने व्यंग्य करते हुए कहा कि क्या देवेंद्र फडणवीस पर इजरायल हमला कर रहा है? क्या उन पर युक्रेन की सेना आकर हमला करने वाली है जो उनकी इतनी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आखिर कौन करेगा हमला

शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने कहा, "इस राज्य के गृह मंत्री, जो पूर्व मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) हैं, ने अचानक अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्री दूसरों को सुरक्षा देते हैं लेकिन उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी। अचानक हमने देखा कि उनके घर के बाहर फोर्स वन कमांडो खड़े हैं, नागपुर में 200 कमांडो खड़े हैं... हमारे गृह मंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं, कौन उन पर हमला करना चाहता है? क्या इजरायल या लीबिया उन पर हमला करने वाला है?... रश्मि शुक्ला, जो भाजपा की डीजी हैं, उन्हें हमें बताना चाहिए कि मामला क्या है..."

जेड प्लस मिली सुरक्षा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस ने एहतियात के तौर पर ‘फोर्स वन’ के पूर्व कर्मियों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात किया गया है। देवेंद्र फडणवीस को फिलहाल ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है, जिसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) संभाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में हथियारों के साथ नागपुर पुलिस की ‘फोर्स वन’ टीम के जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान अब हथियारों के साथ साए की तरह देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन