राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

केरल चुनाव: लेफ्ट में कुछ भी 'लेफ्ट' नहीं बचा...Rahul Gandhi ने LDF पर साधा निशाना; पीएम मोदी पर कही यह बात

Kerala Election: Rahul Gandhi ने आगामी चुनाव से पहले एलडीएफ और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लेफ्ट पर कई सवाल भी खड़े किए और यूडीएफ के वादों को दोहराया।

सजल रघुवंशी

Rahul Gandhi Target LDF: केरल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार तेज हो गया है और इसी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ वाम मोर्चे और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को अलाप्पुझा में रैली के दौरान उन्होंने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब लेफ्ट में कुछ भी 'लेफ्ट' नहीं बचा है और वह जनता से पूरी तरह कट चुका है।

राहुल गांधी ने मंच साझा करते हुए पूर्व वाम नेता जी. सुधाकरन की मौजूदगी को बड़े बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि सुधाकरन किसी अवसरवाद के चलते यहां नहीं आए हैं बल्कि वाम दलों के अंदर कुछ बुनियादी बदलाव हुए हैं।

लेफ्ट पर जमकर साधा निशाना

दरअसल, चार बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके सुधाकरनन को सीपीएम से निकाल दिया गया था, जब उन्होंने अंबालापुझा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। बाद में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने उनका समर्थन किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केरल में वाम नेतृत्व के भीतर छिपा हुआ सांप्रदायिक प्रभाव काम कर रहा है और कुछ नेता राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा-आरएसएस के साथ समझौता करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इससे वाम दलों के समर्पित कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

पीएम मोदी और सीएम विजयन पर क्या बोले राहुल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दोनों नेता जनता से कट चुके हैं। लंबे समय तक सत्ता में रहने से नेताओं में भ्रम और अहंकार पैदा हो जाता है, जिससे जनता और नेतृत्व के बीच दूरी बढ़ जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर राज्य के अहम मुद्दों पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की असली लड़ाई कांग्रेस और यूडीएफ से है इसलिए वह वाम दलों के प्रति नरम रुख अपनाती है। राहुल गांधी ने राज्य में बढ़ते नशे के मामलों, किसानों की परेशानी और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कॉयर और धान जैसे अहम क्षेत्रों में भी सरकार विफल रही है।

यूडीएफ के वादों को दोहराया

यूडीएफ के वादों का जिक्र करते हुए Rahul Gandhi महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, कॉलेज छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपए, 3,000 रुपए सामाजिक पेंशन और परिवारों के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया। अलाप्पुझा के बाद राहुल गांधी का कार्यक्रम कोच्चि और इडुक्की में भी तय है। बता दें कि केरल में 9 अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान होना है।

एजेंसी इनपुट के साथ...

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां