PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Narendra Modi 25 Years Live: PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा की। देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
pm narendra modi 25 years live updates
पीएम नरेंद्र मोदीAI Generated Image

PM Narendra Modi 25 Years Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में दर्शन किए हैं। आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। पीएम ने आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद लेते हुए अपनी 25 साल की जनसेवा का जश्न मनाया। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया। आज देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज वाराणसी में पहली बार एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वड़नगर से वाराणसी तक निकाली गई 'सेवा संकल्प यात्रा' मोटरसाइकिल रैली आज शहर पहुंचेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर से बधाई और विभिन्न कार्यक्रमों की ताजा और लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

PM 25 Years Live Updates: पीएम मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में दर्शन किए हैं। आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। पीएम ने आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद लेते हुए अपनी 25 साल की जनसेवा का जश्न मनाया। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया।

PM Modi 25 Years Live Updates: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया अटूट समर्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया और लिखा, "मां भारती और उनके लोगों के प्रति 25 वर्षों का अटूट समर्पण।"

PM Modi 25 Years Live: परभणी में 25 एम्बुलेंस लॉन्च की जाएगी

महाराष्ट्र के परभणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में शिवसेना के शिंदे गुट ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में सिलाई मशीनें और साइकिलें बांटी जाएंगी और 25 एम्बुलेंस भी लॉन्च की जाएंगी। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

PM Modi 25 Years Live: 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में शामिल हुए सीएम योगी

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवा ज्योति यात्रा के दौरान 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत में आए बदलाव पर बात की।

PM Modi 25 Years Live: दिल्ली में जनता को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर वे दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच चुके है। यहां वे जनता को संबोधित करेंगे।

PM Modi 25 Years Nitin Nabin Live: नितिन नबीन ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया

दिल्ली में 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "इन 25 वर्षों में, खुद को जलाकर रोशनी देने वाले दीपक की तरह, आपने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 140 करोड़ भारतीयों के जीवन में विकास, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान की रोशनी फैलाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर, मैं आपके प्रति आभार व्यक्त करता हूं और आपके लंबे और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

PM Modi 25 Years Live: पीएम नरेंद्र मोदी का जनता को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनता को संबोधित कर रहे हैं। 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सेवा ज्योति यात्रा के सभी यात्रियों, करोड़ों देशवासियों, देवियों और सज्जनों, मैं आप सभी का और सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं।"

PM Modi 25 Years Live: गुरुग्राम में 'सेवा संकल्प अभियान' में शामिल हुए अमित शाह

हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में शामिल हुए। इस दौरान सीएम नायब सैनी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रही।

PM Modi 25 Years of Seva Live: पीएम मोदी ने जनता को नमन किया

'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं देश की जनता के सामने सिर झुकाकर उन्हें नमन करता हूं। इस दौरान कई चुनाव हुए, चाहे विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा चुनाव, और जनता ने हमेशा मुझे उनकी सेवा करने का मौका दिया है। आज मैं भारत के लोकतंत्र और भारत के संविधान के प्रति भी सम्मान प्रकट करता हूं।"

PM Modi 25 Years of Seva Live: सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम से जुड़े

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवा ज्योति यात्रा 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में वर्चुअली शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत बीजेपी कई सीनियर नेता भी उपस्थित हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: 'हम करके रहेंगे' नारे की गूंज

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान  "हम करके रहेंगे" के नारे के साथ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पीएम मोदी के साथ नारे को दोहराया।

उन्होंने कहा कि आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन वादे को दोहराने का दिन है। उस इरादे को व्यक्त करने का दिन है जो कहता है कि हम करके रहेंगे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: गुरुग्राम में 'विकसित भारत संकल्प सभा' की शुरुआत

हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीएम मोदी की 25 साल की सार्वजनिक सेवा को चिह्नित करने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा - सेवा ज्योति यात्रा' में शामिल हुए।

PM Modi 25 Years Live: कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को दी बधाई

कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 वर्षों की सेवा के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई देता हूं। यह सफर गुजरात से शुरू हुआ और भारत के नेतृत्व तक जारी रहा। इस अहम पड़ाव पर, मैं डोमिनिका के साथ आपकी दोस्ती और हमारे लोगों के प्रति आपकी उदारता के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं हमारे देशों के बीच के रिश्ते को बहुत महत्व देता हूं और आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत करने की उम्मीद करता हूं। डोमिनिका की सरकार और वहां के लोगों की ओर से, और व्यक्तिगत रूप से भी, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, मजबूती और भारत के लोगों की सेवा में आपकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं।"

PM Modi 25 Years Live: अगरतला में सीएम मणिक साहा ने सेवा यात्रा संकल्प में लिया हिस्सा

अगरतला में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प यात्रा' में हिस्सा लिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

PM Modi 25 Years Live: पटना में CM सम्राट चौधरी समेत संजय सरावगी ने सेवा संकल्प की शपथ दिलाई

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में 'सेवा संकल्प सभा' ​​आयोजित की गई। इसके बाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने 'सेवा संकल्प' की शपथ दिलाई और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'सेवा ज्योति' मशाल जलाकर 'सेवा ज्योति यात्रा' की शुरुआत की।

PM Modi 25 Years Live: अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुग्राम (हरियाणा) में 'विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा' को संबोधित किया।

pm narendra modi 25 years live updates
PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

संबंधित खबरें

No stories found.