चुनाव आयोग (फाइल फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल में नतीजे आने के बाद नहीं मनेगा जीत का जश्न! चुनाव आयोग ने विजय रैली पर लगाई रोक

West Bengal Election Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस दौरान चुनाव आयोग ने बंगाल में नतीजे आने के बाद जीत के जश्न की विजय रैली पर रोक लगा दी है।

प्रिया जैस

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आज परिणाम आने वाले है। दो चरणों में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना केंद्रों में मतगणना जारी है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयोग ने विजय रैली पर रोक लगा दी है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, जीत किसी की भी हो लेकिन बंगाल में नतीजों के आने के बाद किसी को भी विजयी रैली निकालने की इजाजत नहीं होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ़्तर के निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पश्चिम बंगाल में कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने वाली किसी भी रैली की इजाज़त नहीं होगी।

पुलिस से लेनी होगी अनुमति

कोलकाता पुलिस ने कहा यदि कोई विजय जुलूस निकालना हो, तो उसे 5 मई, 2026 या उसके बाद ही निकाला जा सकता है; वह भी संबंधित पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही। ऐसे सभी अनुमति प्राप्त जुलूसों को, प्रचलित नियमों और दिशानिर्देशों का, तथा अनुमति पत्र में निर्धारित शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा।

चुनाव आयोग ने कानून व्यवस्था बनाए रखी

पश्चिम बंगाल में किसी भी अप्रिय घटना के संबंध में, अतिरिक्त CEO अरिंदम नियोगी ने जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग उन शिकायतों की जांच कर रहा है जिनमें कहा गया है कि विभिन्न दलों के एजेंट मतगणना केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। हम पार्टी एजेंट के अपने केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने के मामले की जांच कर रहे हैं। इसका जल्द-से- जल्द समाधान हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि, यह एक एहतियाती कदम है, जैसा कि ECI हमेशा उठाता है। हमारे पास हमेशा एक पुख्ता योजना होती है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे, और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो हमारे अधिकारी तुरंत उसका समाधान करें।

फिलहाल, अब तक ऐसी कोई समस्या सामने नहीं आई है; आयोग के पर्यवेक्षक, हमारे जिला निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस और CAPF के जवान पूरी तरह से मुस्तैद और तैनात हैं। इसलिए, अब तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है, और हमें उम्मीद है कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहेगा।

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल 294 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 151 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं इसी के साथ तृणमूल कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है। तृणमूल कांग्रेस 128 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी है। भबानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस से ममता बनर्जी भबानीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के दूसरे चरण के बाद अपने निकटतम कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी से 1,558 मतों के अंतर से पीछे हुईं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z