प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वर्षा गायकवाड़, अशाेक गहलोत व पवन खेड़ा 
विधानसभा चुनाव 2026

अशोक गहलाेत ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, बोले- 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं?

अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में भी ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है।

आकाश मसने

मुंबई: कांग्रेस के मुंबई प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने बीजेपी एवं महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद भी महाराष्ट्र ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है। इस धरती ने देश को कई महान नेता दिए हैं। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य है और यह विधानसभा चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। इस चुनाव का संदेश पूरे देश में जाएगा।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अशोक गहलोत ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार चुरा ली ऐसा कहते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में खरीद-फरोख्त करके अपनी सरकार बनाई, यह देश के इतिहास का काला अध्याय है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आगे कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में भी ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसी के साथ उन्होंने आव्हान किया कि अब बदला लेने, विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनाने का समय आ गया है।

'महाराष्ट्र नामा' से जनता के कल्याण का वादा

कांग्रेस एमवीए में कई अनुभवी नेता हैं जिन्होंने सरकार अच्छे से चलाई है। कांग्रेस की 5 गारंटी और एमवीए ने 'महाराष्ट्र नामा' से जनता के कल्याण का वादा किया है। महिलाओं को 3000 रुपए प्रति माह, मुफ्त बस यात्रा, 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, किसानों का 3 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का वादा किया गया है। दूसरी तरफ बीजेपी सिर्फ विज्ञापन देकर लोगों को गुमराह कर रही है। लेकिन महाराष्ट्र की जनता अब उन्हें भूलेगी नहीं।

बंटेंगे तो कटेंगे पर कार्रवाई क्यों नहीं?

बीजेपी के नए चुनावी नारे बंटेंगे तो कटेंगे पर सवाल उठाते हुए गहलोत ने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्री कह रहे हैं 'बंटेंगे तो कटेंगे।' वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री कह रहे हैं 'एक हैं तो सेफ हैं।' लेकिन चुनाव आयोग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। चुनाव आयोग भी सरकार के दबाव में काम कर रहा है।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के पीछे साजिश

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है, उसके पीछे एक बड़ी साजिश है। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता युवराज मोहिते और अन्य उपस्थित थे।

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की