दिल्ली मेट्रो, एआई फोटो 
दिल्ली

DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर

Delhi Metro DMRC 24 Extra Trips: प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने कल से हर सोमवार 24 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है, जिससे सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

अमन उपाध्याय

Delhi Metro DMRC 24 Extra Trips News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने और निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली मेट्रो ने 18 मई से हर सोमवार को अपनी सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है। मेट्रो प्रशासन अब यात्रियों की बढ़ती मांग और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हर सोमवार को दिल्ली मेट्रो 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

पीएम मोदी की अपील और 'मेट्रो डे' की शुरुआत

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने के लिए सार्वजनिक वाहनों के अधिक उपयोग की अपील की थी। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने भी 'मेरा भारत, मेरी भागीदारी' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत हर सोमवार को 'मेट्रो डे' के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री और सरकारी अधिकारी मेट्रो के माध्यम से ही अपने दफ्तरों तक पहुंचेंगे।

भीड़ के लिए पुख्ता इंतजाम

DMRC के अनुसार, सोमवार को बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 6 अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से ये 24 फेरे लगाए जाएंगे। यात्री सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी और अधिक टिकट काउंटर खोले जाएंगे। साथ ही, फ्रिस्किंग पॉइंट्स पर प्रतीक्षा समय कम करने के लिए अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और बैगेज स्कैनर भी सक्रिय किए जाएंगे।

कनेक्टिविटी और डिजिटल सुविधाओं पर जोर

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क अब केवल एक शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रेलवे स्टेशनों, ISBT, एयरपोर्ट टर्मिनलों और नमो भारत RRTS के साथ निर्बाध मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। यात्रियों को 'एंड-टू-एंड' सुविधा देने के लिए 160 स्टेशनों पर ई-ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी जैसा लास्ट माइल कनेक्टिविटी नेटवर्क विकसित किया गया है, जिसका लाभ रोजाना करीब एक लाख यात्री उठा रहे हैं।

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए DMRC ने व्हाट्सएप टिकटिंग, QR कोड और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) जैसी सुविधाएं भी दी हैं, ताकि यात्रियों को लंबी कतारों से निजात मिल सके। 'दिल्ली मेट्रो सारथी' ऐप के जरिए यात्री अब अपनी पूरी यात्रा की प्लानिंग और बुकिंग एक ही जगह से कर सकते हैं। DMRC की यह पहल न केवल ईंधन की बचत करेगी, बल्कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने और सतत शहरी परिवहन को मजबूत करने में भी सहायक होगी।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर