दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी से मचा हड़कंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला कानून के दरवाजे पहुंचा, दिल्ली हाईकोर्ट को मिले ईमेल से अफरा-तफरी

Delhi High Court में बम की सूचना मिलने से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और परिसर को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया है।

सौरभ शर्मा

Delhi High Court Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित न्याय के सबसे बड़े केंद्रों में से एक हाईकोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें  दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई है। एक ईमेल के जरिए मिली इस धमकी ने पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मचा दी, जिसके चलते आनन-फानन में सभी अदालती कार्यवाही रोकनी पड़ी। जजों को अपनी बेंच बीच में ही छोड़नी पड़ी और पूरे परिसर को खाली कराया गया है, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया।

यह घटना उस वक्त हुई जब कई वरिष्ठ न्यायाधीश महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई शुरू करने वाले थे। आ रही सूचना के अनुसार यह ईमेल सुबह 8:39 पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजा गया था। इस धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा अलार्म बज गए और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता (बॉम स्क्वाड) भी मौके पर पहुंच गया। हाईकोर्ट की पुरानी इमारत को प्राथमिकता के आधार पर खाली कराया गया और कर्मचारियों को तुरंत बाहर जाने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल के लिए सभी न्यायिक कार्यों को दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

ईमेल से आई धमकी, कामकाज ठप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल हरकत में आने पर मजबूर कर दिया। ईमेल मिलते ही कोर्ट की सभी बेंचों ने अपनी सुनवाई रोक दी और न्यायाधीश उठ गए। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वकीलों और कोर्ट स्टाफ में चिंता का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियों ने बिना कोई समय गंवाए पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी, ताकि किसी भी तरह के खतरे को पूरी तरह से खारिज किया जा सके।

IP एड्रेस से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस अब इस मामले की दोहरी जांच कर रही है। पहली प्राथमिकता कोर्ट परिसर को पूरी तरह से सुरक्षित करना है, जबकि दूसरी और सबसे महत्वपूर्ण चुनौती उस व्यक्ति या समूह तक पहुंचना है जिसने यह धमकी भरा ईमेल भेजा है। पुलिस की साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुट गई है, ताकि धमकी के स्रोत का पता लगाया जा सके। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धमकी के पीछे कौन है और उनका मकसद क्या था। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत