सौरभ भारद्वाज व अन्य आप नेता पुतला फूंकते हुए (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'क्रिकेट के नाम पर घिनौना खेल...' सौरभ भारद्वाज ने पाक क्रिकेटरों का फूंका पुतला-Video

Delhi News: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले राजनीति गर्म हो गई है। दिल्ली में सौरभ भारद्वाज पाक क्रिकेटर का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

Saurabh Pal

Delhi News: एशिया कप में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के प्रस्तावित मैच को लेकर दिल्ली की सियासत गर्म हो गई है। राजधानी में शनिवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ पाकिस्तान के क्रिकेटर का पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट नाम सरकार घिनौना खेल खेल रही है। अभी समय है। भारतीय टीम को दुबई से वापस बुला लेना चाहिए।

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट को लेकर सभी विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस, शिवसेना, AIMIM ने भारत और पाकिस्तान के मैच के बहिष्कार का भी ऐलान किया है। हालांकि सरकार की तरफ से कहा गया कि मल्टीनेशनल खेलों में भारतीय टीम हिस्सा लेगी तो पाकिस्तान के साथ खेलना मजबूरी है। द्विपक्षीय खेल भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

'पाक क्रिकेटरों ने भारतीय महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं'

वहीं आम आदमी पार्टी ने एशिया एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के ख़िलाफ़ AAP का 'हल्ला बोल' दिया है। सोशल मीडिया एक्स पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं।

BJP सरकार का कौन सा नेता और मंत्री यह कह सकता है कि वह अपनी बहन के पति के हत्यारे के साथ अपनी बहन की शादी कराने को तैयार है। ऐसे घिनौने लोगों के साथ BJP सरकार क्रिकेट मैच करवा रही है। कल दिल्ली में जो Club और Restaurant इस मैच का प्रसारण करेंगे, हम उसका विरोध करेंगे और जनता से अपील करेंगे कि उनका Boycott किया जाए।

पैसे मिलें तो ये लोग देश बेच देंगेः संजीव

आम आदमी पार्टी के नेता संजीव ने कहा कि पाकिस्तान खिलाड़ियों ने हमारे देश का अपमान किया है। हमारी बहनों के साथ बेहद आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। राष्ट्रवाद की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बीजेपी के नेता आज कहां हैं? अगर इन्हें कोई ज़्यादा पैसे दे तो ये लोग हमारे देश को बेच देंगे। हम भारत-पाकिस्तान के इस मैच का विरोध करते हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह इस मैच को ना देखें।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत