रायगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड! घर में दफन मिले एक ही परिवार के चार लोग, इलाके में फैली दहशत

Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार लोग घर के कमरे में हत्या के बाद दफनाए हुए पाए गए हैं। घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

अभिषेक सिंह

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के चार लोगों के शव एक घर में दफनाए हुए मिले। इस मास मर्डर ने की वजह से न केवल रायगढ़ जिले, बल्कि पूरे सूबे में हड़कंप मच गया।

पूरी घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला गांव की है। जहां राजीव नगर मोहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर उनके शव घर में दफना दिए गए। वारदात का पता तब चला जब आसपास के लोगों को बंद घर से तेज बदबू आने की शिकायत की। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दीवारों पर मिले खून के छींटे

पुलिस के मुताबिक, मृतक बुधराम के परिवार के चार लोग पिछले कई दिनों से गुमशुदा थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर खोलकर देखा तो कमरे के भीतर दीवारों और फर्श पर जगह-जगह खून के छींटे पड़े हुए थे। जिसके बाद पता यहां किसी वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से घेर लिया है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों की पहचान बुध राम, पत्नी सहोद्रा और उनके बच्चे अरविंद और शिवांगी के रूप में हुई है।

गांव में दहशत का माहौल

इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। बदबू और खून के धब्बों ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि घर कई दिनों से बंद था और लगातार आ रही बदबू ने उनका जीना मुश्किल कर दिया था।

जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे परिसर को सील कर दिया गया है और पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। अधिकारी खुद जांच पर नजर रख रहे हैं ताकि किसी भी सबूत से छेड़छाड़ न हो सके।

इस सनसनीखेज घटना का पूरा सच फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस का कहना है कि जब तक शव को निकालने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहना संभव नहीं है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत