छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026 (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर, 21 अक्टूबर से भिड़ेंगी ये 6 टीमें

Chhattisgarh Hockey League: 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले हॉकी लीग में 6 टीमें हिस्से ले रही हैं। आज उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने टीमों की जर्सी लॉन्च की। कहा कि हॉकी प्रदेश की समृद्ध परंपरा रही।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सीजन 21 अक्टूबर से शुरू।

  • डिप्टी सीएम अरूण साव ने लॉन्च किया जर्सी।

  • प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को बड़े मंच पर खेलने का मौका।

  • दर्शकों के लिए रहेगी फ्री एंट्री।

Chhattisgarh Hockey League 2026 to start on October 21: छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान देने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोफेशनल मंच उपलब्ध कराने की तैयारी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में संभावित रूप से 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक यह देश में किसी राज्य द्वारा आयोजित पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग होगी, जिसे हॉकी इंडिया लीग की तर्ज पर व्यावसायिक स्वरूप दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम साव बोले- छत्तीसगढ़ में हॉकी की समृद्ध परंपरा रही

लीग के लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का अनावरण उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन में किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हॉकी की समृद्ध परंपरा रही है। लीग के जरिए प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को बड़े मंच पर खेलने, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने और प्रतिस्पर्धी माहौल में अपना कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।

ये 6 टीमें लेंगी हिस्से

लीग के पहले सीजन में छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं। सभी टीमें लीग चरण में मुकाबले खेलेंगी। अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद फाइनल मुकाबले से चैंपियन का फैसला होगा।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026

दर्शकों के लिए एंट्री फ्री, रोज होंगे मनोरंजन कार्यक्रम

लीग के दौरान हॉकी मुकाबलों के साथ दर्शकों के मनोरंजन का भी इंतजाम रहेगा। हर दिन विशेष मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दर्शकों को सभी मुकाबले देखने के लिए प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। मुफ्त प्रवेश से ज्यादा लोगों को स्टेडियम तक लाने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अब लीग के पहले सीजन पर नजर रहेगी कि छह टीमों के बीच होने वाले मुकाबले प्रदेश में हॉकी के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के अवसरों को कितना बढ़ा पाते हैं।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी-खरगे समेत विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट से निकले, CEC के खिलाफ याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया