हॉकी विश्व कप में आज भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, टीम इंडिया की नजर अगले दौर पर; जानिए मैच से जुड़ी हर जानकारी

Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप डी का अहम मुकाबला है। जानें मैच का समय, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स।
India and Pakistan face off in the Hockey World Cup today; Team India eyes the next round with a win.
भारत-पाकिस्तान हॉकी (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

India vs Pakistan Hockey World Cup 2026: हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम बुधवार को ग्रुप डी के अपने आखिरी और बेहद अहम मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। ये मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की नजर इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह पक्की करने पर होगी।

भारत के लिए ये मुकाबला अहम

भारतीय टीम ने ग्रुप डी में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में वेल्स को हराया था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारत फिलहाल ग्रुप में दूसरे स्थान पर है और पाकिस्तान के खिलाफ ये उसका तीसरा और आखिरी ग्रुप मैच है। अगले दौर में पहुंचने के लिए भारत को इस मुकाबले में जीत की जरूरत है।

भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 69 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

हॉकी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक 5 बार आमने-सामने आई हैं। यहां भारत का रिकॉर्ड बेहतर है। भारत ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 2 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों की आखिरी विश्व कप भिड़ंत 2010 में हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।

अब भारतीय टीम वैगनर स्टेडियम में पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में अपना रिकॉर्ड और मजबूत करने के साथ-साथ अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

कब और कहां देखें?

  • मैच: भारत बनाम पाकिस्तान

  • स्थान: वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन, नीदरलैंड्स

  • समय: शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

  • लाइव टीवी: स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 HD और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी

  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोस्टार ऐप और वेबसाइट

India and Pakistan face off in the Hockey World Cup today; Team India eyes the next round with a win.
लक्ष्य सेन ने हार से की शुरुआत, फिर पलटा पूरा मैच! बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार जीत से किया आगाज

कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन?

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत किसी भी खेल में रोमांच से भरपूर होती है और हॉकी में भी दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट जैसी ही है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भारत का प्रदर्शन पाकिस्तान के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।

भारतीय टीम लगातार ओलंपिक में पदक जीत रही है और इस समय दुनिया की मजबूत हॉकी टीमों में शामिल है। वहीं, पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में लगातार नीचे गया है। पाकिस्तान ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

टूर्नामेंट में पाकिस्तान की स्थिति भी अच्छी नहीं है। ग्रुप डी की चार टीमों में वो चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान ने अपने दो मैचों में एक ड्रॉ खेला है, जबकि एक मुकाबला गंवाया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com