छत्तीसगढ़ रायपुर IAS अफसरों पदोन्नति सोर्स- नवभारत लाइव
रायपुर

छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों की पदोन्नति, CM के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ACS पद पर प्रमोट

Promotion of IAS Officers : छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है।

जयदास मानिकपुरी, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • CM के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को प्रमोशन।

  • सुबोध कुमार सिंह बने अपर मुख्य सचिव ACS।

  • प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को भी पदोन्नति।

  • निहारिका बारिक बनीं अपर सचिव गृह एवं जेल विभाग।

  • छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन।

Promotion of IAS officers in Raipur, Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग निहारिका बारिक को भी प्रमोशन मिला है। उन्हें अपर सचिव गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

देखें लिस्ट-

Level 17 .pdf
Preview

सुबोध कुमार सिंह को मिली कई अहम जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे सुबोध कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा उन्हें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव का दायित्व भी दिया गया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस तरह पदोन्नति के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

निहारिका बारिक भी बनीं अपर मुख्य सचिव

वहीं, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को भी पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पदोन्नति के बाद भी वे गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। गृह विभाग प्रदेश की कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और जेल व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कामकाज देखता है। ऐसे में इस विभाग में उनकी जिम्मेदारी बरकरार रहना प्रशासनिक दृष्टि से अहम है।

देखें लिस्ट-

PS-Order-des.pdf
Preview

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए दो आदेश

चार IAS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 नवंबर को दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के जरिए अधिकारियों के पदोन्नति संबंधी निर्णय के साथ उनकी नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की इस पदोन्नति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वीजा-फ्री एंट्री खत्म, फीस भी नहीं होगी वापस; मलेशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

Kal Ka Mausam: 20 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo