Kal Ka Mausam: 20 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

IMD Weather Alert: 20 नवंबर को चक्रवात अक्वान के असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर भारत में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
weather update 20 november
सांकेतिक तस्वीरSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चक्रवात अक्वान के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी।

  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना।

  • हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की आशंका।

Weather Forecast 20 November 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कहीं ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा, तो कहीं भारी बारिश और तेज आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर को बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत 12 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ने के साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी है। ऐसे में किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस बीच दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। सिक्किम और आसपास के इलाकों में भी ऐसा ही एक परिसंचरण एक्टिव है। आइए बताते हैं कि 20 नवंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

12 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 20 नवंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की आशंका है।

इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ठंड तथा घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

weather update 20 november
Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

दिल्ली में 20 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 20 नवंबर को ठंड के साथ घना कोहरा छाने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, फिरोजाबाद, पीलीभीत, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, बुलंदशहर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, बहराइच, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में घने कोहरे और ठंड का अनुमान है।

इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में कल बारिश का अलर्ट

बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया और कटिहार में भारी बारिश तथा आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

weather update 20 november
कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम, कूचबिहार, उत्तर 24 परगना और दार्जिलिंग में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।