वीजा-फ्री एंट्री खत्म, फीस भी नहीं होगी वापस; मलेशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

Malaysia Visa Application Date: मलेशिया 1 जनवरी 2027 से भारतीयों की वीजा-फ्री एंट्री खत्म करेगा। 1 दिसंबर से MyVISA पोर्टल पर आवेदन शुरू होंगे। जानें नए नियम, फीस और जरूरी बातें।
Malaysia Visa Application rule
मलेशियाSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मलेशिया में भारतीयों की 30 दिन तक वीजा-मुक्त एंट्री की सुविधा 31 दिसंबर 2026 को खत्म हो जाएगी।

  • 1 जनवरी 2027 से मलेशिया जाने वाले भारतीयों को यात्रा से पहले वैध वीजा लेना होगा। आवेदन 1 दिसंबर से शुरू होंगे।

  • वीजा आवेदन सात कार्यदिवस तक अधूरा या भुगतान लंबित रहने पर अपने आप एक्सपायर हो सकता है। वीजा फीस वापस नहीं मिलेगी।

Malaysia Visa Rules for Indians: मलेशिया भारतीय पर्यटकों के पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां घूमने जाने वाले भारतीय नागरिकों को फिलहाल वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा मिलती है। हालांकि, अगर आप नए साल 2027 में मलेशिया घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। मलेशिया सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा खत्म करने का फैसला किया है।

नया नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। इसके बाद मलेशिया जाने वाले भारतीय नागरिकों को यात्रा से पहले वीजा लेना अनिवार्य होगा। मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। आइए जानते हैं कि नया नियम कब से लागू होगा और भारतीय यात्री वीजा के लिए कब और कैसे आवेदन कर सकेंगे।

कब से वीजा के लिए करना होगा आवेदन?

मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने 17 नवंबर को जारी नोटिस में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा खत्म करने की जानकारी दी है। इसके मुताबिक, 1 जनवरी 2027 या उसके बाद मलेशिया पहुंचने वाले सभी भारतीय नागरिकों के पास पहले से वैध वीजा होना जरूरी होगा। यानी अब भारतीय यात्रियों को वहां पहुंचने के बाद वीजा मिलने की सुविधा पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

नए नियम के लागू होने से पहले यात्रियों को आवेदन का मौका दिया जा रहा है। भारतीय नागरिक 1 दिसंबर 2026 से मलेशिया के MyVISA ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Malaysia Visa Application rule
नवभारत विशेष: ब्रिटेन में भारतीय छात्रों की जांच क्यों हो रही है? जानें वीजा नियमों की सख्ती की वजह

अधूरे वीजा आवेदन अपने आप हो जाएंगे एक्सपायर

मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने वीजा आवेदन की प्रक्रिया को लेकर भी सख्ती की है। नए नियम के तहत अगर कोई आवेदन सात कार्यदिवस तक 'न्यू एप्लिकेशन' या 'पेंडिंग पेमेंट' की स्थिति में रहता है, तो वह अपने आप एक्सपायर हो जाएगा।

ऐसी स्थिति में आवेदक को दोबारा वीजा के लिए आवेदन करना होगा और पूरी प्रक्रिया शुरू से पूरी करनी पड़ेगी। यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो चुका है। खास बात यह है कि इसे 1 सितंबर 2026 से पहले जमा किए गए आवेदनों पर भी लागू किया गया है।

वीजा खारिज होने पर भी वापस नहीं मिलेगी फीस

मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने वीजा प्रोसेसिंग फीस को लेकर भी स्पष्ट कर दिया है कि यह नॉन-रिफंडेबल होगी। इसका मतलब है कि वीजा आवेदन स्वीकार हो या खारिज, किसी भी स्थिति में फीस वापस नहीं की जाएगी।

इसके अलावा, अगर आवेदक की यात्रा योजना बदल जाती है या वीजा से जुड़ी नीतियों में कोई बदलाव होता है, तब भी जमा की गई प्रोसेसिंग फीस वापस नहीं मिलेगी। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी जानकारियां और यात्रा की तारीखें अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।

Malaysia Visa Application rule
भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

इन नियमों में भी बदलाव

वीजा-फ्री एंट्री खत्म करने के अलावा मलेशिया ने वीजा से जुड़े कुछ अन्य नियमों में भी बदलाव किए हैं। 1 सितंबर 2026 से 31 देशों के नागरिकों के लिए मल्टीपल-एंट्री वीजा की सुविधा सीमित कर दी गई है। अब यह वीजा मुख्य रूप से बिजनेस, मेडिकल ट्रीटमेंट, वेडिंग टूरिज्म और फ्लाई-एंड-क्रूज के उद्देश्य से यात्रा करने वालों को ही दिया जा रहा है।

इसके साथ ही मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने विदेशी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी पूरी यात्रा की अवधि को कवर करने वाला ट्रैवल मेडिकल इंश्योरेंस जरूर लें। विभाग के मुताबिक, मलेशिया में इलाज और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाला खर्च गैर-निवासियों को खुद उठाना होगा।