

TVK विधायक वीएस बाबू का 19 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
उन्होंने कोलाथुर सीट पर एमके स्टालिन को चुनाव में हराया था।
अस्पताल के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के बाद दोपहर 2:24 बजे मृत घोषित किया गया।
TVK MLA VS Babu Death: तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के विधायक वीएस बाबू का गुरुवार, 19 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने कोलाथुर विधानसभा सीट पर DMK प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराकर चुनाव में बड़ा उलटफेर किया था। सितंबर में सांस संबंधी गंभीर बीमारी के चलते उन्हें चेन्नई के MGM हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे इंटेंसिव केयर में उनका इलाज चल रहा था।
अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, वीएस बाबू को दोपहर 2.14 बजे कार्डियक अरेस्ट आया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और दोपहर 2.24 बजे मृत घोषित कर दिया गया। MGM हेल्थकेयर ने बताया कि बाबू को 9 सितंबर, 2026 को सांस से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।
अस्पताल ने पुष्टि की कि 19 नवंबर को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद दोपहर 2.24 बजे उनका निधन हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की।
खबर अपडेट की जा रही है...