छत्तीसगढ़ कांकेर क्राइम न्यूज सोर्स - नवभारत
कांकेर

कांकेर में संतान प्राप्ति की दवा के नाम पर ठगी, महिला को सम्मोहित कर ले उड़े जेवर, दो गिरफ्तार

Crime News : अंधविश्वास और ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति की दवा देने का झांसा देकर एक निसंतान दंपती को निशाना बनाया गया।

मोहनीश सोनी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • कांकेर में संतान प्राप्ति की दवा देने के नाम पर ठगी।

  • दवा के नाम पर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए 3,700 रुपये।

  • तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर महिला से उतरवाए जेवर।

  • 41 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हुए आरोपी।

  • पुलिस ने राजनांदगांव के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Chhattisgarh Kanker Crime News : जिले में अंधविश्वास और ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति की दवा देने का झांसा देकर एक निसंतान दंपती को निशाना बनाया गया। आरोपियों ने पहले दवा के नाम पर 3,700 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और फिर तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया।

इसके बाद महिला को सम्मोहित कर सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल उतरवा ली और फरार हो गए। मामले में भानुप्रतापपुर पुलिस ने राजनांदगांव जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहले दवा के नाम पर लिए 3,700 रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को दोनों आरोपी महिला के घर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को संतान प्राप्ति की दवा देने वाला बताकर दवा के नाम पर 3,700 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इसके बाद 30 सितंबर को दोनों आरोपी दोबारा महिला के घर पहुंचे।

इस दौरान आरोपियों ने महिला की नाड़ी देखकर घर में किसी के द्वारा कुछ करा देने की बात कही। उन्होंने तांत्रिक क्रिया के जरिए इसका असर खत्म करने के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग की।

तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर उतरवाए जेवर

महिला ने रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने बाद में पैसे देने की बात कहकर तांत्रिक क्रिया जैसी प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी दौरान महिला को कुछ याद नहीं रहा। आरोप है कि आरोपियों ने सम्मोहन का सहारा लेकर महिला से करीब 35 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र और 6 हजार रुपये की चांदी की पायल उतरवा ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

राजनांदगांव के दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की शिकायत मिलने के बाद भानुप्रतापपुर पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजनांदगांव जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जोत कुमार ठाकुर 24 वर्ष, निवासी शांति चौक टेड़ेसरा, थाना सोमनी और गोकुल 27 वर्ष, निवासी आतापारा आरीकोनारी, थाना डोंगरगांव शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के चार लॉकेट, घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया