भाटापारा रावण दहन (सोर्स- नवभारत)
बलौदा बाजार

भाटापारा में जलेगा 51 फीट का रावण, पहली बार कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का होगा दहन

Bhatapara Rawan Dahan 2026: शहर के रावण भाटा मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा इसके साथ ही पहली बार मेघनाथ और कुंभकरण का फिर पुतला जलाया जाएगा। समिति ने पूरी तैयारी कर ली है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • दोपहर 2:30 बजे से पहली बार भजन संध्या का कार्यक्रम।

  • नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने दी जानकारी।

  • भाटापारा में धूमधाम से मनाया जाएगा विजयी दशमी।

  • रावण भाटा मैदान में रावण दहन की तैयारी हुई पूरी।

Ravan Dahan in Bhatapara: भाटापारा के रावण भाटा मैदान में मंगलवार को दशहरा पर्व के दिन 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार मेघनाथ और कुंभकरण का फिर पुतला जलाया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। पूरी तैयारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हो रही है।

दोपहर 2:30 बजे से भजन कार्यक्रम आयोजित

यह पहली बार हो रहा है कि जब रावण दहन के दिन रावण भाटा मैदान में दोपहर 2:30 बजे से सु मधुर भजन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसके लिए भी पृथक से व्यवस्था की गई है। बताया गया है कि काफी शानदार भजन कार्यक्रम आयोजित होगा।

ग्राउंड के अंदर दुकानों का आवंटन अलग से

रावण भाटा ग्राउंड के अंदर दुकानों का आवंटन एक लाइन से किया गया है एक लाइन से दुकान लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं बाकी पूरे बीच के ग्राउंड को खाली रखा जाएगा जिससे कि आम जनता आसानी से रावण दहन का आनंद ले सकेगी।

जबरदस्त आतिश बाजी होगी

हर बार से इस बार थोड़ा अलग ही आतिशबाजी का आयोजन किया जा रहा है। खबर के अनुसार जबरदस्त आतिशबाजी का आयोजन रखा गया है जिससे उपस्थित लोगों को देखने में आनंद आएगा।

रावण दहन के पहले परंपरा अनुसार श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के द्वारा रावण भाटा मैदान में रामलीला का मंचन किया जाएगा तत्पश्चात भगवान राम के द्वारा रावण के पटल पर अगली बार छोड़ करके उसका दहन किया जाएगा। बता दे की श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली पिछले 107 वर्षों से लगातार पुराने गंज मैदान में 9 दिनों तक रामलीला का मंचन किया जाता है।

रावण भाटा की संपूर्ण तैयारी नगर पालिका परिषद के द्वारा की जा रही है पूरी कोशिश है केि यह आयोजन भव्य रूप से हो और लोगों को इसका भरपूर आनंद मिले। अश्वनी शर्मा ने व्यवस्था में सहयोग बनाए रखने में लोगों से अपील भी की है।

Story By - अंकुश अग्रवाल

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली