गंगा दशहरा के पर्व पर इन 3 राशियों के लिए शुभ फल: जानें क्या है आपके लिए!

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को न केवल पिछले दस जन्मों के पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि जीवन में किए गए गंभीर अपराधों से भी मुक्ति मिल सकती है।
गंगा दशहरा के पर्व पर इन 3 राशियों के लिए शुभ फल: जानें क्या है आपके लिए!
इन राशियों की बदल सकती है किस्मत(सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मां गंगा को समर्पित गंगा दशहरा का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। जो इस बार 5 जून 2025 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को न केवल पिछले दस जन्मों के पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि जीवन में किए गए गंभीर अपराधों से भी मुक्ति मिल सकती है।

आपको बता दें, इस बार गंगा दशहरा 2025 बन रहे है कई शुभ योग। पर्व से ठीक पहले शुक्र और राहु-केतु का गोचर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इन जातकों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता भी बढ़ेगी। ऐसे में आइए जानते है गंगा दशहरा का पर्व किन तीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है?

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के लिए गंगा दशहरा का पर्व बेहद शुभ रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय सफल हो सकता है। साथ ही वरिष्ठों का सहयोग मिलने से चल रही परेशानियाँ दूर होंगी।

कन्या राशि

गंगा दशहरा का पर्व कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दिन पुराने अटके कार्य पूरे होंगे और विरोधियों पर जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा और पुराने कर्जों से राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को ग्रहों की चाल का सीधा लाभ मिलेगा। शिक्षा और करियर में नई दिशा मिलेगी। साहस और आत्मबल में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग नई नौकरी या स्थानांतरण का विचार कर सकते हैं। राहु की स्थिति आपकी चतुराई को बढ़ाएगी, जिससे योजनाओं को सफलतापूर्वक अमल में ला पाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com