उत्तराखंड शिक्षक भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

उत्तराखंड में 1649 पदों पर निकली सहायक अध्यापक की वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Basic Teacher Vacancy 2025: उत्तराखंड में प्राथमिक विद्यालयों के 1649 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

प्रीति शर्मा

Uttarakhand Teacher Recruitment 2025: उत्तराखंड में शिक्षक की भर्ती देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बेसिक शिक्षक की जिलावार बंपर भर्ती निकाली हैं। सहायक अध्यापक के कुल 1649 पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने टिहरी, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून आदि शामिल हैं।

उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। जो लोग टीईटी पास हैं और शिक्षण संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छा अवसर है। इन पदों पर आवेदन 8 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई है।

पद के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ डीएलएड या बीटीसी होना जरूरी है। इसके अलावा उत्तराखंड टीईटी परीक्षा पास होनी चाहिए। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन शर्तों को पूरा करते हुए आवदेन कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। राज्य सरकार नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अगर आप एससी या एसटी वर्ग से हैं तो 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपए से 112400 रुपए तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह वेतन लेवल 6 पे स्केल के अंतर्गत दिया जाएगा। इसके साथ ही डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। आवेदन के साथ उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, डीएलएड या बीटीसी ट्रेनिंग प्रमाणपत्र, टीईटी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की जरूरत होगी। भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आपको किसी तरह की परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जिले के लिए जारी आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा।
  • उसमें दिए गए आवेदन पत्र प्रिंट करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करके लगाएं।
  • फॉर्म रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए अपने जिले के शिक्षा विभाग के पते पर भेजें।
  • आवेदन भेजने से पहले एक बार सभी जानकारी को जांच लें।

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान