-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Ecgc Po Recruitment 2025 Notification Out For 30 Posts Know How To Apply
ईसीजीसी पीओ के 30 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट उम्मदीरवारों के लिए सुनहरा मौका
- Written By: प्रीति शर्मा
ECGC PO Recruitment 2025: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं।

ईसीजीसी पीओ भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
ECGC PO Vacancy 2025: भारतीय निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम (ईसीजीसी) लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ईसीजीसी पीओ 2025 भर्ती के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर, 2025 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू होगी।
ईसीजीसी पीओ के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है।
ईसीजीसी पोओ एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन प्रोबेशन ऑफिसर है जो भारतीय निर्यातकों को निर्यात ऋण बीमा सहायता प्रदान करने वाली कंपनी है। यह पद भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है। पीओ पद के लिए लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्शन होगा।
पद के लिए योग्यता
अधिसूचना के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उपाधि (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता है। उम्मीदवार के पास पंजीकरण के दिन स्नातक होने का वैध अंक-पत्र/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा
मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 10वीं पास से ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 290 पदों पर निकली वैकेंसी
कितनी है आवेदन फीस
ईसीजीसी पीओ के पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए तय किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ईसीजीसी की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें जिसके लिए ईमेल आईडी और फोन नंबर की जरूरत होगी।
- इसके बाद आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र पूरा करें।
- फोटो, हस्ताक्षर, डॉक्यूमेंट्स आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अब फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
Ecgc po recruitment 2025 notification out for 30 posts know how to apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित
Jul 02, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














