तमिलनाडु फील्ड असिस्टेंट भर्ती (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

तमिलनाडु में फील्ड असिस्टें के पदों पर भर्ती, 67 हजार से ज्यादा सैलरी, तुरंत करें अप्लाई

TN MRB Recruitment 2025: मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु ने फील्ड असिस्टेंट के कुल 41 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

MRB Field Assistant Recruitment 2025: तमिलनाडु में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु ने फील्ड असिस्टेंट के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के लिए mrb.tn.gov.in पर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। जिन लोगों को मेडिकल फील्ड में काम करना है उनके लिए यह खास अवसर हो सकता है जहां पर भविष्य में कई संभावनाएं मिलेंगी।

पद के लिए योग्यता

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद के अनुसार 12वीं की डिग्री के साथ एक साल का सर्टिफिकेट इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को सैलरी पे लेवल 5 के अनुसार 18200 रुपए से 67100 रुपए तक प्रतिमाह दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी तय किया गया है। जिसमें सामान्य वर्ग के लोगों को 600 रुपए और अन्य वर्ग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट का ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट