- Hindi News »
- Career »
- Drdo Job Recruitment 2025 For 764 Posts Know How To Apply
DRDO में 764 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, कौन कर सकता है अप्लाई, यहां जानें
DRDO Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है जहां पर कुल 764 पदों पर वेकेंसी हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- Written By: प्रीति शर्मा

डीआरडीओ भर्ती (सौ. फ्रीपिक)
DRDO Jobs 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (CEPTAM) के तहत बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। इस भर्ती के माध्यम से वरिष्ठ तकनीकी सहायक बी और तकनीशियन ए के कुल 764 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
डीआरडीओ में भर्ती की प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास, आईटीआई, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा जैसी योग्यता होनी आवश्यक है। बता दें कि पदों के अनुसार तकनीकी और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग हो सकती है।
पद के लिए योग्यता
DRDO CEPTAM-11 भर्ती अभियान के तहत कुल 764 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें वरिष्ठ तकनीकी सहायक बी के 561 पद और तकनीशियन ए के 203 पद शामिल है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Board 12th Result 2026: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, छात्रों के लिए जारी हुए 10 हेल्पलाइन नंबर्स
Maharashtra HSC 12th Result 2026: महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे चेक करें
MPESB Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹49,000 तक
UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: B.Ed के 107 पदों पर दोबारा आवेदन शुरू, पुराने उम्मीदवार भी भरें न
चयन प्रक्रिया
आवेदन के पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिसके बाद उम्मीदवारों की सामान्य और तकनीकी योग्यता का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ट्रेड/स्किल टेस्ट होगा जिसमें तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता की जांच होगी। अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर तय किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- अगले 5 साल में 3 लाख करोड़ का निवेश, Amazon देगा बंपर नौकरी, भारत पर फोकस
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर योग्यता, आयु और अन्य शर्तें अच्छी तरह से जांच लें। अपनी फोटो, आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात पहले से तैयार रखें।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती 2025 की लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। लॉगिन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें। अब दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में फॉर्म सबमिट करके इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
Drdo job recruitment 2025 for 764 posts know how to apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंहस्थ कुंभ मेले के अवसर पर जिला निवेश परिषद, आयुक्त कुशवाह ने दिए तैयारियों के निर्देश
May 02, 2026 | 07:59 PMशिंदे का शब्द ही आखिरी, बाकी प्रवक्ताओं से पूछें, गठबंधन की बयानबाजी और पंजाब CM विवाद पर फडणवीस के कड़े तेवर
May 02, 2026 | 07:49 PMममता ने किया जीत का ऐलान फिर भी इस बात का सता रहा डर! काउंटिंग एजेंटों से कहा- किसी भी कीमत पर ना छोड़ें मैदान
May 02, 2026 | 07:48 PMमुंबई में मजदूर दिवस पर गरजे भाई जगताप, बोले-काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई तेज होगी
May 02, 2026 | 07:47 PMजबलपुर क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद पानी से निकले दो बच्चों के शव, दोनों की उम्र 5 साल; मृतकों की संख्या पहुंची 11
May 02, 2026 | 07:41 PMयेवला में साकार होगा अत्याधुनिक नमो उद्यान, मंत्री छगन भुजबल ने किया भूमिपूजन
May 02, 2026 | 07:37 PMKapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
May 02, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














