SC Junior Court Assistan Vacancy: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। शीर्ष अदालत ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक यानी जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के 250 संभावित पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 7 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दी है।
इस भर्ती के तहत स्नातक की डिग्री पूरी कर चुके और 35 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम समय सीमा 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि संभावित ऑब्जेक्टिव परीक्षा 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 18 से 30 वर्ष की आयु वाले योग्य उम्मीदवार समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
कनिष्ठ न्यायिक सहायक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो आज से खुल गई है। उम्मीदवार 28 अक्तूबर 2026 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस भर्ती के लिए 20 नवंबर 2026 को ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट आयोजित करने की संभावित तारीख तय की है।
हालांकि, परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और आगे की जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट के भर्ती पोर्टल को चेक करते रहें।
सुप्रीम कोर्ट में कनिष्ठ न्यायिक सहायक पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती परीक्षा के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट की संभावित तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट जरूरत के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर सकता है।
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके आलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर चलाने का अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर में इंग्लिश में टाइपिंग करने की स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
इस भर्ती पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आयु की गणना 1 सितंबर 2026 से की जाएगी जिसमें उनकी उम्र 18 साल से अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। तो वहीं आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। परीक्षा और भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।
कनिष्ठ न्यायिक सहायक भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये रखी गई है।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन इंटीग्रेटेड बैंक गेटवे के जरिए किया जाएगा। फॉर्म सबमिट करने से पहले उम्मीदवार अपने द्वारा दर्ज की गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों को दोबारा जरूर जांच लें।
बता दें कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के जरिए किया जाएगा। प्रक्रिया की शुरुआत 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा से होगी। इसमें निर्धारित मानकों पर सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को 50 अंकों का कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड टेस्ट देना होगा।
इसके बाद 100 अंकों की डिस्क्रिप्टिव लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया के आखिरी चरण में 25 अंकों का इंटरव्यू होगा। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के प्रत्येक चरण में तय मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट का पद ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित श्रेणी में शामिल है। इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के जरिए कुल 250 संभावित रिक्तियों को भरा जाना है।
हालांकि, पदों की यह संख्या अस्थायी है और भर्ती प्रक्रिया के दौरान इसमें बदलाव संभव है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, परीक्षा पैटर्न, फीस और अन्य नियमों की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।