DU में नौकरी का बड़ा मौका! 7 अक्टूबर को लगेगा AVASAR 2026 प्लेसमेंट ड्राइव, 10 लाख से ज्यादा का पैकेज

DU Placement Drive AVASAR 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी 7 अक्टूबर 2026 को नॉर्थ कैंपस में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव AVASAR 2026 का आयोजन करने जा रही है। इसमें 85 कंपनियां और 10 लाख से ज्यादा का पैकेज मिलेगा।
Delhi University Job Mela 7 October 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी जॉब मेला 7 अक्टूबर 2026सोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Delhi University Job Mela 7 October 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के लिए शानदार करियर बनाने का एक बड़ा मौका सामने आया है। यूनिवर्सिटी 7 अक्टूबर 2026 को अपने फ्लैगशिप प्लेसमेंट ड्राइव AVASAR 2026 के दूसरे संस्करण का आयोजन करने जा रही है। डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) के तहत सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित यह ड्राइव नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में DU के सभी पाठ्यक्रमों और अकादमिक बैकग्राउंड के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

इस बार AVASAR 2026 में स्प्रिक्स जापान, टीच फॉर इंडिया, कोटक लाइफ और मुथूट फाइनेंस जैसी 85 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों के शामिल होने की उम्मीद है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, इसमें अधिकतम वार्षिक सैलरी पैकेज 10 लाख रुपये से अधिक का होगा, जबकि इंटर्नशिप के लिए छात्रों को 60,000 रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड ऑफर किया जा रहा है। अब तक 4,000 से अधिक छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिससे छात्रों और एम्प्लॉयर्स के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा।

7 अक्टूबर को नॉर्थ कैंपस में AVASAR 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप तलाशने का अच्छा मौका आने वाला है। यूनिवर्सिटी का AVASAR 2026 प्लेसमेंट ड्राइव 7 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। प्लेसमेंट ड्राइव नॉर्थ कैंपस के मल्टीपर्पज हॉल, गेट नंबर 2, जीसी नरंग मार्ग पर होगा।

इस आयोजन को डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) के तहत सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

पहले जॉब मेला के नाम से होता था आयोजन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार AVASAR को पहले ‘जॉब मेला’ के नाम से आयोजित किया जाता था। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को सीधे कंपनियों और दूसरे संभावित एम्प्लॉयर्स से जोड़ना है।

इस प्लेटफॉर्म पर छात्रों को नौकरी के साथ इंटर्नशिप के विकल्प भी मिलेंगे। अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली संस्थाएं यहां छात्रों से बातचीत करेंगी। वहीं, छात्र अपनी पढ़ाई और स्किल के हिसाब से उपलब्ध करियर ऑप्शंस के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

85 से ज्यादा कंपनियों के आने की उम्मीद

बता दें कि AVASAR 2026 में 85 से ज्यादा ऑर्गनाइजेशन के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें अलग-अलग सेक्टर की कई कंपनियां और संस्थान शामिल हैं।

जिन संगठनों के शामिल होने की उम्मीद है, उनमें स्प्रिक्स जापान, टीच फॉर इंडिया, कोटक लाइफ, पीपीजी फाउंडेशन, इन्फ्लुंजियो, सुरासा, डियर सर ई-लर्निंग, कैम्ब्रिज स्कूल, भारती भवन, अनथिंकेबल सॉल्यूशंस, मुथूट फाइनेंस, वर्डिक्टो, कनेक्ट जॉब्स, एलएसएसएसडीसी, इंटेलेक्सिया टेक और हेजलनट साइबॉर्ग इन्फ्रा सॉल्यूशंस समेत कई नाम शामिल हैं।

छात्रों को एक ही जगह पर अलग-अलग तरह की नौकरियों और इंटर्नशिप के बारे में जानने के साथ कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बात करने का मौका मिलेगा।

Delhi University Job Mela 7 October 2026
DJB Internship 2026: दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप शुरू, ₹15,000 प्रति माह मिलेगा स्टाइपेंड; देखें पूरी डिटेल

10 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज का मौका

DU के अनुसार, AVASAR 2026 में उपलब्ध नौकरियों में सबसे ज्यादा एनुअल पैकेज 10 लाख रुपये से अधिक है। वहीं कुछ इंटर्नशिप के लिए 60 हजार रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जा रहा है।

हालांकि, सैलरी और स्टाइपेंड हर कंपनी और पद के हिसाब से अलग-अलग होगा। इसलिए छात्रों को अपनी योग्यता और संबंधित संगठन की शर्तों के अनुसार अवसरों की जानकारी लेनी होगी।

DU के सभी छात्र ले सकते हैं हिस्सा

AVASAR 2026 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों को शामिल होने का मौका दिया गया है। यानी अलग-अलग कोर्स और शैक्षणिक बैकग्राउंड वाले छात्र इस प्लेसमेंट ड्राइव में पहुंच सकते हैं।

यहां छात्र कंपनियों से बातचीत करके अपने कोर्स, योग्यता और स्किल्स के अनुसार उपलब्ध नौकरी या इंटर्नशिप के विकल्प समझ सकते हैं।

Delhi University Job Mela 7 October 2026
CTIL Vacancy 2026: लॉ और इकोनॉमिक्स ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका! ₹2.65 लाख तक सैलरी, 9 अक्टूबर तक करें अप्लाई

4 हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

तो वहीं DU में होने वाले इस प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्रों में अच्छी रुचि देखने को मिल रही है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अब तक 4,000 से ज्यादा छात्र AVASAR 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

CPC का कहना है कि इस आयोजन के जरिए छात्रों और एम्प्लॉयर्स के बीच सीधा संपर्क बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इससे छात्रों को पढ़ाई के बाद नौकरी तलाशने के साथ-साथ इंटर्नशिप के जरिए प्रोफेशनल अनुभव हासिल करने का अवसर भी मिल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com