Sarkari Naukri 2026: UP में सरकारी नौकरी का मौका, केवल 25₹ में करें UPSSSC भर्ती के लिए अप्लाई, जानिए डिटेल्स

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में 412 पदों पर भर्ती निकली है। इस पद पर आवेदन करने के लिए जानिए योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क।
UPSSSC Sarkari Naukri 2026
UPSSSC में 412 पदों पर भर्ती निकली हैसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

UP Job Notification:: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर के कुल 412 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। आवेदन केवल UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 और फिटनेस ट्रेनर के 44 पद शामिल हैं। खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का PET 2025 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है।PET 2025 स्कोर वालों को ही मौका

PET 2025 स्कोर वालों को ही मौका

इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा दी है और उनके पास उसका स्कोर कार्ड है।

मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का स्कोर शून्य या उससे कम होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

किस पद के लिए क्या योग्यता?

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। वहीं फिटनेस ट्रेनर पद के लिए भी ग्रेजुएशन के साथ D.P.Ed., B.P.Ed., B.P.E. या फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी गई है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना निर्धारित कटऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी।

UPSSSC Sarkari Naukri 2026
Govt Jobs Oct 2026: यूपी-बिहार शिक्षक से लेकर पुलिस-रेलवे तक 90,000 पद! तुरंत करें ऑनलाइन अप्लाई

लिखित परीक्षा में 100 सवाल

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा अहम चरण होगी। पेपर में कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निर्धारित नियम के अनुसार 25 फीसदी निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) से गुजरना होगा। ये दोनों चरण क्वालिफाइंग नेचर के होंगे यानी उम्मीदवारों को इन्हें पास करना जरूरी होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

UPSSSC Sarkari Naukri 2026
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41,424 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

आवेदन के लिए सिर्फ 25 रुपये शुल्क

इस सरकरी नौकरी के लिए सबसे खास बात यह है कि UPSSSC भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी और 6 नवंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरकर जमा कर दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com